• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Facebook और Instagram के फीचर्स नहीं रहेंगे फ्री, करना होगा भुगतान, जानें क्या है Meta का प्लान

Facebook और Instagram के फीचर्स नहीं रहेंगे फ्री, करना होगा भुगतान, जानें क्या है Meta का प्लान

Meta जल्द ही एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने जा रहा है, जिसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर एक्सकुलेसिव फीचर्स उपलब्ध करवाना है।

Facebook और Instagram के फीचर्स नहीं रहेंगे फ्री, करना होगा भुगतान, जानें क्या है Meta का प्लान

Photo Credit: Unplash/Brett Jordan

सोशल मीडिया वर्तमान में बिल्कुल फ्री है।

ख़ास बातें
  • फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर एक्सकुलेसिव फीचर्स उपलब्ध होंगे।
  • एआई बेस्ड कैपेसिटी के साथ-साथ ज्यादा प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी मिलेगी।
  • यूजर्स को स्पेशल फीचर्स तक एक्सेस प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

Meta जल्द ही एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने जा रहा है, जिसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर एक्सकुलेसिव फीचर्स उपलब्ध करवाना है। सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को एआई बेस्ड कैपेसिटी के साथ-साथ ज्यादा प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी मिलेगी। हालांकि, बेसिक ऐप्स के फीचर्स फ्री रहेंगे। इस प्लान का उद्देश्य सिर्फ यूजर्स को स्पेशल फीचर्स तक एक्सेस प्रदान करना और उनके शेयर करने और कनेक्ट होने के तरीके पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करना है। मेटा कई सब्सक्रिप्शन फीचर्स और बंडल की टेस्टिंग करेगा और हर ऐप अपने खास फीचर्स प्रदान करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, Meta ने बताया कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप पर एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा, जिससे यूजर्स को स्पेशल फीचर्स तक एक्सेस मिलेगा और अपने शेयर करने और कनेक्ट करने के तरीके पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और अन्य फीचर्स फ्री रहेंगे। Meta किसी एक स्ट्रैटजी तक सीमित न रहकर अन्य चीजों पर फोकस करेगा। कंपनी कई मेंबरशिप फीचर्स और बंडल की टेस्टिंग करेगी और हर ऐप में मेंबरशिप में स्पेशल फीचर्स का एक अलग सेट होगा। Meta ने यह भी बताया कि वह अपनी मेंबरशिप प्लान के हिस्से के तौर पर मैनस का विस्तार करने का प्लान बना रहा है।

Meta मैनस के लिए टू-फोल्ड अप्रोच अपना रहा है। कंपनी मैनस को मेटा प्रोडक्ट में इंटीग्रेट करने जा रहा है, जबकि बिजनेस को अलग से मेंबरशिप प्रदान करना जारी रखेगा। मेटा AI फीचर्स जैसे वाइब्स वीडियो जनरेशन के लिए सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग करने का प्लान बना रहा है। वाइब्स मेटा का AI बेस्ड लॉन्ग-फॉर्मेट वीडियो अनुभव है जो मेटा AI ऐप में है और लोगों को AI बेस्ड वीडियो बनाने और रीमिक्स करने की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि वाइब्स पिछले साल लॉन्च होने के बाद से फ्री है, मेटा अब वाइब्स वीडियो क्रिएशन के लिए फ्री एक्सेस प्रदान करने का प्लान बना रहा है, जिसमें हर महीने अतिरिक्त वीडियो क्रिएशन के प्लान को अनलॉक करने के लिए सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन होगा।

हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वॉट्सऐप और फेसबुक पर फ्री फीचर्स कैसे होंगे। इंस्टाग्राम पर नए सब्सक्रिप्शन से यूजर्स अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे, उन फॉलोअर्स की लिस्ट देख सकेंगे जो आपको फॉलो बैक नहीं करते हैं और स्टोरी पोस्ट करने वाले को यह पता चले बिना कि आपने इसे देखा है, स्टोरी देखने का ऑप्शन भी मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Facebook, Instagram, WhatsApp
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »