• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स, ट्रंप भी पीछे, बने दुनिया के पहले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स, ट्रंप भी पीछे, बने दुनिया के पहले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर हुए 100 मिलियन फॉलोअर्स, ट्रंप भी पीछे, बने दुनिया के पहले नेता

Photo Credit: X/Narendra Modi

पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे।

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यह आंकड़ा बताता है कि उन्हें ग्लोबल स्तर पर डिजिटली कितना ज्यादा पसंद किया जाता है। पीएम मोदी ने 2014 में मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म ज्वाइन किया था। अब पीएम मोदी के फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले में डबल से भी ज्यादा हो गए हैं, वहीं ट्रंप के इंस्टाग्राम पर करीबन 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आइए दुनिया के अन्य नेताओं के बारे में जानते हैं, जिनके फॉलोअर्स पीएम मोदी के सबसे ज्यादा हैं।

पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पहले पायदान पर आते हैं, जिनके कुल 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर आते हैं। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें पायदान पर हैं। उसके बाद अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई आते हैं, जिनके 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि अगर इन 5 नेताओं के कुल फॉलोअर्स को जोड़ा जाए तो इनकी संख्या पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है।

अगर भारत की जाए तो पीएम मोदी और अन्य नेताओं के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बीच काफी बड़ा अंतर है। पीएम मोदी के बाद देश के गृह मंत्री अमिता शाह आते हैं, जिनके 29.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 11.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। देश के कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। राजस्थान में शिव विधानसभा से विधायक रविंद्र सिंह भाटी के 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अगर देश में इन पांचों नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी मिल लिए जाएं तो भी पीएम मोदी से कम होते हैं। यानी कि देश में भी पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे बहुत आगे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »