• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!

फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!

Instagram जल्द ही एक नया फीचर लेकर आने वाला है, जिससे यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपनी फोटो क्रिएट कर सकते हैं।

फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!

Photo Credit: Unsplash

Instagram भारत में लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है।

ख़ास बातें
  • AI का इस्तेमाल करके अपनी फोटो क्रिएट कर सकते हैं।
  • नए फीचर से फोटो और वीडियो एडिटिंग के भी ऑप्शन मिल सकते हैं।
  • इस फीचर से करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की फोटो से बदल भी सकेंगे।
विज्ञापन

Instagram जल्द ही एक नया फीचर लेकर आने वाला है, जिससे यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपनी फोटो क्रिएट कर सकते हैं। यूजर्स इस फोटो को अवतार की तरह समझ सकते हैं। हालांकि, Instagram पर अवतार पहले से मौजूद हैं, लेकिन इस फीचर से फोटो और वीडियो एडिटिंग के भी ऑप्शन मिल सकते हैं। अब ऐसा लगता है कि यूजर्स परमिशन लेकर अपनी फोटो से करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की फोटो से बदल भी सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर एलेसेंड्रो पालुजी (@alex193a) ने X पर इस फीचर की जानकारी स्क्रीनशॉट के जरिए शेयर की है, जिनमें दिखाया गया है कि आने वाले समय में यह फीचर कैसे काम कर सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि Instagram ने अभी तक इस अपडेट के बारे में पुष्टि नहीं की है, ऐसे में यह फीचर आएगा या नहीं इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

फेस स्वैप फीचर

टिपस्टर के अनुसार, Instagram एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स AI बेस्ड फोटो तैयार कर सकेंगे और यहां तक ​​कि फोटो और वीडियो में अपने अवतार को अन्य लोगों की शक्ल से बदल सकेंगे। टिपस्टर का कहना है कि अगर आप अपनी शक्ल बदलना चाहते हैं, तो आपको परमिशन लेनी होगी। जब आप परमिशन की रिक्वेस्ट करेंगे तो उससे संबंधित व्यक्ति को जानकारी दी जाएगी और उनकी परमिशन मिलने पर ही आप उनकी शक्ल का उपयोग अपनी फोटो और वीडियो में कर पाएंगे। यह कंसेंट-बेस्ड तरीका OpenAI के Sora से मिलता जुलता है, जिसमें पहले से ही अन्य लोगों की शक्ल का उपयोग करने के लिए एक अव्रूवल-बेस्ड सिस्टम है। इससे प्लेटफॉर्म फोटो के उपयोग पर नजर रख सकेंगे।

Meta ने बीते महीने संकेत दिया था कि वह WhatsApp और Instagram समेत अपने सभी लोकप्रिय ऐप्स के लिए एक सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रहा है। शक्ल बनाने और फेस स्वैप का फीचर फ्री होगा या नहीं यह देखना होगा। यह शक्ल बनाने के मामले में Meta का पहला अनुभव नहीं होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Features, AI
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »