In

In - ख़बरें

  • iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 5.01 GHz की है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
    सैमसंग जल्द ही नया Galaxy AI फीचर लॉन्च कर सकती है जिससे शॉर्ट्स और छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे। फीचर का नाम Shorts हो सकता है। आपके फोन में मौजूद फोटो को इस्तेमाल करके ये बनाए जा सकेंगे। यूजर को वीडियो या शॉर्ट्स क्रिएट करने के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं रहेगी।
  • Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra लॉन्च किया है। इसकी खासियत हर मिनट 23,750 लीटर साफ हवा देने की क्षमता है। इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, UVC Sterilization और 10 तरह के एयर क्वालिटी सेंसर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 147 तरह के Air Pollutants और 108 तरह की बदबू से निपट सकता है। इसमें डुअल फैन, ऑटोमैटिक लिफ्ट होने वाला एयर आउटलेट और Millimeter Wave Radar Sensors भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 7,499 युआन (करीब 1 लाख रुपये) है। फिलहाल यह चीन में उपलब्ध है।
  • माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
    बेल्किन ने चीन में नया 40W USB-C चार्जर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस कॉम्पैक्ट चार्जर का वजन सिर्फ 57 ग्राम है और इसमें फोल्डेबल प्लग दिया गया है। यह USB Power Delivery 3.2 और PPS टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इससे कम्पैटिबल फोन को 20 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। चार्जर में सिंगल USB-C पोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 77 युआन (करीब 11 डॉलर) है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी नहीं है।
  • Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
    Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन का डिस्प्ले बड़ा होगा जिसका साइज 6.8 इंच का रहने वाला है। यह Extreme AMOLED Super HD पैनल से लैस होकर आ सकता है। फोन 7000mAh बैटरी से लैस होकर आ रहा है। इसके साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ रिलीज होगा।
  • ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
    Vivo T3 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब Flipkart पर यह फोन 22,999 रुपये में लिस्टेड है। लॉन्च प्राइस से सीधा ₹2 हजार का डिस्काउंट यहां पर मिल रहा है। इसी के साथ यहां पर कंपनी एक्स्ट्रा बचत का ऑफर भी दिया है। अगर ग्राहक फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदता है तो 1150 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक पा सकता है।
  • ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
    Motorola Edge 70 Max को अबतक सबसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। फोन को कंपनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था। अब यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 5500 रुपये से भी सस्ता मिल सकता है। फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर आ गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी इसका खास फीचर है जो 7100mAh की है।
  • भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
    पिछले वर्ष सितंबर में इस चाइनीज EV कंपनी ने 10,000 यूनिट्स की कस्टमर्स को डिलीवरी की जानकारी दी थी। BYD ने 20 नवंबर को 20,000वें EV की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की है। भारत में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, Sealion 7, Seal और eMax 7 शामिल हैं। कंपनी की योजना अधिक कस्टमर्स तक पहुंचने और डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करने की है।
  • ये 3 गलतियां सर्दियों में कभी न करें, फोन को हो सकता है बड़ा नुकसान
    सर्दियों में भी स्मार्टफोन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होती है। बहुत अधिक गर्मी की तरह ही बहुत अधिक सर्दी में भी अगर स्मार्टफोन सही तरीके से इस्तेमाल न हो तो उसे नुकसान हो सकता है।
  • ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
    Motorola Edge 70 Pro+ पर धांसू डिस्काउंट आ गया है। फोन अपने लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन में 50 मेगापिक्सल का तीन कैमरा मिलते हैं। यानी फोटोग्राफी के लिए यह एक प्रभावित करने वाला फोन हो सकता है। इसमें बड़ी बैटरी है। फोन अब 5000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
    Lava ने भारत में नया Smart 4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो Lava के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 950 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 748 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकती है। इसमें 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और UNISOC T610 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है और इसमें 13MP रियर कैमरा दिया गया है।
  • घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
    XElectron ने भारत में CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹49,990 रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Native 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी मदद से 300 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें Android 13, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Auto Focus, Auto Keystone Correction, 20W Dolby Audio स्पीकर्स, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
    Montra Electric ने अपने यात्री इलेक्ट्रिक ऑटो Super Auto का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.97 लाख है। नए मॉडल में 10.6kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसके साथ कंपनी ने फुल चार्ज पर 180 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज का दावा किया है। इसमें 10kW इलेक्ट्रिक मोटर, तीन ड्राइविंग मोड और 40A चार्जर मिलता है। नए फीचर्स में Hill-Hold Assist, Regenerative Braking और Reverse-Park Assist शामिल हैं। ऑटो पांच कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा। कंपनी का सेल्स और सर्विस नेटवर्क देशभर में 100 से ज्यादा आउटलेट तक फैला है।
  • 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
    Motorola Edge 70 Neo जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने Flipkart पर नए Neo स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। टीजर के URL में मौजूद 'nov26' से 26 नवंबर संभावित लॉन्च डेट का संकेत मिलता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6.78-इंच 1.5K 144Hz डिस्प्ले और 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 7,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी संभावित कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। Motorola ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
    Blaupunkt ने भारत में नया पोर्टेबल पार्टी स्पीकर Atomik Knightz 25K लॉन्च किया है। इसकी कीमत 14,990 रुपये है। इस Boombox में 120W का ऑडियो आउटपुट मिलता है, जिसके लिए दो 3-इंच फुल-रेंज ड्राइवर्स और एक 4-इंच Woofer दिया गया है। इसमें वायरलेस Karaoke माइक्रोफोन, Party Aura Lights और बड़ा Carry Handle भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। स्पीकर में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IPX6 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

In - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »