Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी

पिछले वर्ष दिसंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। यह दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर दे सकता है

Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन आगामी Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर दे सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है
  • पिछल वर्ष दिसंबर में Xiaomi 17 Ultra को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। यह दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर दे सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Arsène Lupin (@MysteryLupin) ने एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को चीन में 6,800 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। चीन की स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर इंटरनेशनल मार्केट में अपने स्मार्टफोन्स को कम कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च करती है। इस टिप्सटर ने कहा है कि Xiaomi 17 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,499 यूरो (लगभग 1,59,600 रुपये) का हो सकता है। यह चीन में इस स्मार्टफोन के समान वेरिएंट से ज्यादा है। 

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।  

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा थाईलैंड की NBTC पर इन स्मार्टफोन्स को देखा गया है। चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। Xiaomi 17 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »