Oppo Reno 15 Pro को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो भारी छूट मिल सकती है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 15 Pro फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Oppo Reno 15 Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। ओप्पो की यह सीरीज धांसू फीचर्स लेकर आती है। सीरीज का Reno 15 Pro मॉडल लॉन्च के समय से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन में 6400mAh की बैटरी है। Oppo Reno 15 Pro को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 15 Pro को सस्ते में खरीदा जा सकता है जिसके लिए आपको सिर्फ एक छोटा सा ऑफर इसके साथ लगाना होगा। विजय सेल्स पर फोन भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का MRP यूं तो Rs 74,999 है। लेकिन विजय सेल्स ने इसे 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 67,999 रुपये रह जाती है।
Oppo Reno 15 Pro को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो भारी छूट मिल सकती है। इसके लिए रिटेलर ने तीन तरह के ऑफर लिस्ट किए हैं। अगर आप फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो फोन पर 5% की छूट यानी 3000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं।
Oppo Reno 15 Pro फोन को अगर आप Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से No Cost EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो 10% का डिस्काउंट, यानी 6800 रुपये तक की छूट मिलेगी।
Oppo Reno 15 Pro को अगर आप American Express कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो 7.5% का डिस्काउंट यानी 7500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यानी इस फोन को यहां सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका आपके पास है।
Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फुलएचडी प्लस स्क्रीन मिलती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 12GB की रैम मिलती है। यह 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज कैरी करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट से लैस है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 के साथ आता है।
Oppo Reno 15 Pro का हाइलाइट फीचर इसका कैमरा सेटअप है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP + 50MP के दो और सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 6500mAh की बैटरी है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहा क्विक चार्जिंग के साथ आता है जिसके लिए इसमें SUPERVOOC Flash Charge सपोर्ट दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?