• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत से हटेगा विदेशी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा! 18 महीनों में आएंगे स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड

भारत से हटेगा विदेशी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा! 18 महीनों में आएंगे स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड

विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स का बोलबाला अब भारत से जल्द खत्म हो सकता है।

भारत से हटेगा विदेशी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा! 18 महीनों में आएंगे स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड

Photo Credit: iStock

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 18 महीनों के भीतर नए स्वदेशी ब्रांड्स की एंट्री होने वाली है।

ख़ास बातें
  • भारत में स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स पेश करने की तैयारी पूरी।
  • मार्केट में 18 महीनों के भीतर नए स्वदेशी ब्रांड्स की एंट्री होने वाली है।
  • भारत ये ब्रांड्स ग्लोबल मार्केट के लिए पेश करने वाला है।
विज्ञापन

विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स का बोलबाला अब भारत से जल्द खत्म हो सकता है। कुछ ही महीनों में भारत में स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स पेश किए जा सकते हैं। भारत ये ब्रांड्स ग्लोबल मार्केट के लिए पेश करने वाला है। इसकी घोषणा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई है। ये नए और स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स भारत में अगले एक से डेढ़ साल के अंदर लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे भारतीय यूजर्स को स्वदेशी स्मार्टफोन्स उपलब्ध हो सकेंगे जो विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स से सस्ते भी हो सकते हैं।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 18 महीनों के भीतर नए स्वदेशी ब्रांड्स की एंट्री होने वाली है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। मंत्री द्वारा एक बयान में कहा गया कि सरकार ने इसके लिए जमीनी स्तर पर काम पूरा कर लिया है। वैष्णव ने कहा, 'हमारे देश में अब एक बहुत मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम है। यही वह समय है जब हम मोबाइल फोन के क्षेत्र में अपना खुद का भारतीय ब्रांड लॉन्च करने जा रहे हैं। हमने इससे संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।'

कंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह क्षेत्र परिपक्वता के ऐसे स्तर पर पहुंच चुका है जो इस तरह की महत्वाकांक्षी योजना को पूरी तरह से सपोर्ट करता है, और घटक निर्माताओं (component manufacturer) के साथ व्यापक जुड़ाव का भी प्रमाण देता है। मंत्री ने बताया कि इसके लिए मोबाइल फोन में लगने वाली हजारों चीजों का उत्पादन करने वाले पूरे इकोसिस्टम के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी देने वाली और संतोषजनक प्रगति है। बहुत जल्द, शायद एक साल बाद या अधिकतम 18 महीनों में, हमारे अपने भारतीय ब्रांड बाजार में आ जाएंगे।

Google DeepMind के सीईओ और को-फाउंडर Demis Hassabis समेत OpenAI के चीफ ग्लोबल अफेयर्स अधिकारी क्रिस लेहाने के साथ भी उन्होंने मीटिंग की जानकारी दी। Demis Hassabis ने भी इस संबंध में हुई मुलाकात के बारे में X पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए एआई की अविश्वसनीय क्षमता और इसे साकार करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर हुई चर्चा में उनको भरपूर आनंद मिला। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  10. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »