• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद

Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं

Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद

इस स्मार्टफोन के लिए छह कलर्स के विकल्प हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी को Samsung Galaxy S26 Ultra की अधिक डिमांड की उम्मीद है
  • इस स्मार्टफोन के लिए छह कलर्स के विकल्प हो सकते हैं
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की आगामी स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने बताया है कि कंपनी को इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra की अधिक डिमांड की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी लगभग 36 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल और Samsung Galaxy S26+ की क्रमशः लगभग छह लाख और लगभग सात लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। 

सैमसंग का अनुमान है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल की डिमांड अधिक रहेगी। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस वजह से इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के विकल्प हो सकते हैं।  Samsung Galaxy S25 Ultra को टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वरब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए सैमसंग की वेबसाइट पर तीन एक्सक्लूसिव कलर्स के भी विकल्प थे। 

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Samsung Galaxy S26 की मॉडल नंबर - SM-S942N के साथ लिस्टिंग हुई है। दक्षिण कोरिया और यूरोप में इस स्मार्टफोन को Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता ह। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,315 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,310 प्वाइंट मिले हैं। Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है  Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी अटकल है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना एक बड़ा कारण है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »