• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!

मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!

Oppo Find X10 Pro में 200MP प्राइमरी और 200MP पेरिस्कोप कैमरा टेस्ट किया जा रहा है।

मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!

Oppo Find X9 Pro (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में आएगा X10 Pro

ख़ास बातें
  • Find X10 Pro में 200MP डुअल कैमरा की टेस्टिंग की चर्चा
  • टेलीफोटो कैमरा में बड़े सेंसर का संकेत
  • Dimensity 9600 चिपसेट मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

Oppo की अगली फ्लैगशिप Find X10 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। चीन के मशहूर टिप्स्टर के मुताबिक, Oppo ने Find X10 सीरीज के लिए नए कैमरा सेटअप की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। लीक में दावा किया गया है कि इस बार कंपनी कैमरा अपग्रेड पर खासा फोकस कर रही है, खासतौर पर Find X10 Pro मॉडल में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर यह लीक सही साबित होती है, तो Find X10 Pro कैमरा हार्डवेयर के मामले में Oppo के अब तक के सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक हो सकता है।

Digital Chat Station के लीक के अनुसार, Oppo Find X10 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों कैमरे 1/1.3-इंच टाइप के बड़े सेंसर का इस्तेमाल करेंगे। इससे खासतौर पर टेलीफोटो कैमरे की लाइट कैप्चरिंग क्षमता में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और जूम शॉट्स में फर्क डाल सकता है। अगर मौजूदा Find X9 Pro से तुलना करें, तो उसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 1/1.28-इंच सेंसर के साथ आता है, जबकि 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 1/1.56-इंच सेंसर पर आधारित है।

फिलहाल Find X10 सीरीज के अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पिछले ट्रेंड्स को देखें तो Oppo Find X10 और Find X10 Pro दोनों में MediaTek का Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी आमतौर पर अपनी फ्लैगशिप Find X सीरीज में लेटेस्ट Dimensity प्रोसेसर का इस्तेमाल करती रही है।

रेफरेंस के तौर पर, Oppo Find X9 Pro को भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी। उस फोन में Hasselblad-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 7,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। नए लीक के मुताबिक, Find X10 Pro कैमरा के मामले में एक बड़ा स्टेप-अप हो सकता है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसके सेंसर साइज पिछले जेनरेशन से थोड़ा अलग हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »