• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 15 Pro प्री ऑर्डर शुरू, 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ 29 जनवरी को होगा लॉन्च

Redmi Note 15 Pro प्री-ऑर्डर शुरू, 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ 29 जनवरी को होगा लॉन्च

Redmi Note 15 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।

Redmi Note 15 Pro प्री-ऑर्डर शुरू, 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ 29 जनवरी को होगा लॉन्च

Photo Credit: Amazon

Redmi Note 15 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • फोन में बड़ी बैटरी, धांसू कैमरा, 4K रिकॉर्डिंग, HDR10+ जैसे फीचर्स होंगे।
  • फोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
विज्ञापन

Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 15 Pro भारत में 29 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। लेटेस्ट Redmi सीरीज में मिडरेंज मॉडल्स को शामिल किया गया है। इसमें Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro+ जैसे मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। लॉन्च में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसलिए लॉन्च से पहले कंपनी ने Redmi Note 15 Pro प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फोन को पहले से बुक करके आप इसकी खरीद पर कुछ खास बेनिफिट पा सकते हैं। Redmi Note 15 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Redmi Note 15 Pro India Launch Date

Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च भारत में 29 जनवरी के लिए निर्धारित है। कंपनी ने इसके लिए Amazon पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। यहां पर फोन के लॉन्च इवेंट से जुड़ी सभी तरह की जानकारी दी है। साथ ही फोन के मेन फीचर्स का खुसाला भी किया गया है। 

Redmi Note 15 Pro launch in India teased

Redmi Note 15 Pro launch in India teased
Photo Credit: Amazon

Redmi Note 15 Pro Pre Booking in India

Redmi Note 15 Pro के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक फोन के लिए प्री-ऑर्डर का ऑप्शन चुन सकते हैं। सेल संभावित रूप से 3 फरवरी को शुरू होगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक फोन प्राथमिक तौर पर खरीद सकेंगे।

Redmi Note 15 Pro Specifications

Redmi Note 15 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने लॉन्च से पहले रिवील कर दिए हैं। फोन में बड़ी बैटरी, धांसू कैमरा, 4K रिकॉर्डिंग, HDR10+ जैसे फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Redmi Note 15 Pro Display

Redmi Note 15 Pro में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। फोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

Redmi Note 15 Pro Camera

Redmi Note 15 Pro में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने वाला है। इसमें सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।  

Redmi Note 15 Pro Processor

Redmi Note 15 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। यह 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में 12GB तक फिजिकल रैम के साथ 12GB वर्चुअल रैम सपोर्ट होगा। यानी यह 24GB रैम को सपोर्ट करेगा। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 

Redmi Note 15 Pro Battery

Redmi Note 15 Pro में 6500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इसमें 22.5W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  16. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »