Redmi K90 Ultra को लेकर नए लीक में 8,500mAh बैटरी, इनबिल्ट कूलिंग फैन और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स सामने आए हैं।
Photo Credit: Redmi
Redmi K90 Pro Max (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था
Redmi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra एक बार फिर लीक के चलते चर्चा में आ गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस बार परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस पर पहले से ज्यादा फोकस कर रही है। नए लीक में बड़ी बैटरी, एक्टिव कूलिंग सिस्टम और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स का जिक्र किया गया है। अगर ये डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो Redmi K90 Ultra कंपनी की फ्लैगशिप स्ट्रैटेजी में एक बड़ा बदलाव माना जा सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो लंबे गेमिंग सेशन और स्टेबल परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक (via गिज्मोचाइना), Redmi K90 Ultra में MediaTek का Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में Redmi की K-सीरीज Ultra फोन्स में Dimensity 9-सीरीज के “Plus” वेरिएंट देखने को मिले थे, जैसे Dimensity 9400+, 9300+ और 9200+, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार कंपनी स्टैंडर्ड Dimensity 9500 चिपसेट के साथ ही आगे बढ़ने की प्लानिंग कर रही है।
बैटरी की बात करें तो Redmi K90 Ultra में 8,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इंटरनल टेस्टिंग के दौरान कंपनी बैटरी कैपेसिटी को और बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है। चार्जिंग के लिए फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, साथ ही हाई-पावर PPS स्टैंडर्ड का सपोर्ट भी संभव माना जा रहा है।
इस लीक का सबसे बड़ा हाईलाइट फोन में मिलने वाला इनबिल्ट कूलिंग फैन बताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह Xiaomi ग्रुप का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।
कुछ पिछले लीक्स को देखें, तो डिस्प्ले सेक्शन में फोन को करीब 6.8 इंच का फ्लैट पैनल मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके अलावा मेटल फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फुल वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स भी बताए गए हैं।
Redmi K90 Ultra को कथित तौर पर मई या जून के आसपास लॉन्च किए जाने की खबर है। इसी इवेंट में कंपनी Redmi K Pad 2 नाम का एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड टैबलेट भी पेश कर सकती है। हालांकि, फिलहाल Redmi की ओर से इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील