iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी

इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि भारत में यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है

iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी

इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी
  • iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी
  • इस महीने लॉन्च होने वाले iQOO 15R का प्राइस 55,000 रुपये से कम होगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश की गई iQOO 15 सीरीज में शामिल होगा। आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि भारत में यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। इसका डिजाइन बड़ी बैटरी के बावजूद हाथ में हल्का लगने के लिए बनाया गया है। देश में iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 55,000 रुपये से कम हो सकता है। 

iQOO 15R में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है। आगामी स्मार्टफोन को Dark Knight और Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। OpenCL टेस्ट में इसे 7,687 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। यह चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसके प्रोसेसर और अन्य स्पेसिफिकेशंस से यह संकेत मिल रहा है। 

iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। iQOO Z11 Turbo के कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »