Expansion

Expansion - ख़बरें

  • Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
    Airtel ने पिछले एक साल में अपर नॉर्थ क्षेत्र में 2,900 से ज्यादा नए 5G साइट्स तैनात करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक यह नेटवर्क विस्तार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 77 जिलों तक फैला हुआ है और इससे 2.86 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को फायदा मिलेगा। Airtel का कहना है कि नए 5G इंफ्रास्ट्रक्चर से तेज डेटा स्पीड, बेहतर कवरेज और अधिक भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी ने बताया कि पिछले 12 महीनों में औसतन हर दिन 8 से ज्यादा नए 5G साइट्स एक्टिव किए गए हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत हुआ है।
  • Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
    भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब कंपनी की 5G सर्विस 3400 से ज्यादा नए शहरों में भी उपलब्ध होगी। एयरटेल ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करते हुए यह घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र, और गोवा के अंदर 3400 से ज्यादा नई साइट्स पर कंपनी अपनी 5G सर्विसेज उपलब्ध करवाने जा रही है।
  • Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!
    Apple ने पुष्टि की है कि वह App Store के सर्च रिजल्ट्स में नए ऐड प्लेसमेंट जोड़ने जा रहा है। अभी किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ऐड सबसे ऊपर दिखता है, लेकिन 2026 से सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी विज्ञापन दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, App Store पर करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सर्च के बाद होते हैं, इसलिए डेवलपर्स को ज्यादा मौके देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए ऐड स्लॉट्स के लिए मौजूदा कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे और बिलिंग मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • Noida में खुल गया Apple का अपना स्टोर, Delhi-NCR के खरीदारों को मिलेगा नेक्स्ट-लेवल एक्सपीरिएंस!
    Apple ने DLF Mall of India में अपना नया रिटेल स्टोर पेश किया है, जो भारत में कंपनी का पांचवां और NCR का दूसरा आउटलेट होगा। स्टोर में लेटेस्ट iPhone सीरीज, Apple Watch Ultra 3, iPad Pro, और M5 चिप वाले MacBook Pro जैसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। यहां ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड सेटअप, ट्रेड-इन, और एक्सपर्ट सपोर्ट जैसी रिटेल सर्विसेज मिलेंगी। Today at Apple सेशंस भी इस स्टोर का खास हिस्सा हैं, जिनमें फोटोग्राफी, आर्ट, म्यूजिक और कोडिंग से जुड़े वर्कशॉप्स शामिल होंगे। Apple Pickup, बिजनेस सपोर्ट और 100% रिन्यूएबल एनर्जी वाला इंफ्रास्ट्रक्चर इस नए स्टोर को और खास बनाता है।
  • मोबाइल की स्टोरेज बढ़ाओ 2TB तक, आधी कीमत में बनाओ खुद की SSD!
    Apple के महंगे स्टोरेज अपग्रेड से बचना चाहते हो? अब iPhone की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाना मुश्किल नहीं। Magnetic SSDs और DIY NVMe Enclosures के साथ आप आधी कीमत में बना सकते हैं अपना खुद का कस्टम हाई-स्पीड ड्राइव, जो iPhone 15 और नए मॉडल्स के साथ सीधा काम करता है।
  • AI के इस्तेमाल में आगे हैं भारतीय कंपनियां, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट
    भारतीय कंपनियां महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजीज के इस्तेमाल में इंटरनेशनल लेवल पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन टेक्नोलॉजीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स शामिल हैं। देश में 2030 तक जॉब्स के फ्यूचर को आकार देने में बढ़ते हुए डिजिटल एक्सेस, कुछ देशों के बीच तनाव और क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशें प्रमुख ट्रेंड होंगे।
  • UPI की बढ़ रही लोकप्रियता, दिसंबर में ट्रांजैक्शंस ने बनाया रिकॉर्ड
    दिसंबर में UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर लगभग 16.73 अरब पर पहुंच गई। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के डेटा के अनुसार, नवंबर में UPI के जरिए लगभग 15.48 अरब ट्रांजैक्शंस हुई थी। दिसंबर में UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस की कुल वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी। इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा लगभग 21.55 लाख करोड़ रुपये का था।
  • IndiGo के साथ ट्रेडमार्क के विवाद में Mahindra ने बदली इलेक्ट्रिक SUV की ब्रांडिंग
    IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ याचिका दायर की थी। InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है।
  • Reliance Jio को हुआ 79 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान, BSNL को मिले नए कस्टमर्स
    कुछ महीने पहले प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स घटे हैं। BSNL को अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए देश भर में वाई-फाई रोमिंग की सर्विस लॉन्च की थी।
  • Ola Electric का कम हुआ घाटा, सर्विस की समस्या को बताया 'मामूली' 
    कंपनी ने बताया कि हाल में सर्विस को लेकर कस्टमर्स की शिकायतें 'मामूली समस्याओं' की वजह से थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसॉलिडेटेड लॉस घटकर लगभग 4.95 अरब रुपये का है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लॉस लगभग 5.24 अरब रुपये का था। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 39 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग 12.14 अरब रुपये पर पहुंच गया।
  • BSNL ने दिया एयरटेल और रिलायंस जियो को झटका, जोड़े लाखों नए सब्सक्राइबर्स
    इस वर्ष जुलाई में Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद इन कंपनियों के कई सब्सक्राइबर्स BSNL के साथ जुड़ गए थे। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने अगस्त में लगभग 25 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के क्रमशः 24 लाख सब्सक्राइबर्स और लगभग 40 लाख सब्सक्राइबर्स घटे हैं।
  • NRI और इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए लॉन्च हुई UPI One World वॉलेट सर्विस
    इस सर्विस का इस्तेमाल मर्चेंट्स और होटल्स के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग के लिए किया जा सकेगा। UPI का विदेश में भी तेजी से एक्सपैंशन किया जा रहा है
  • UPI का विदेश में बढ़ा दायरा, UAE में हुआ लॉन्च
    भारत से बाहर UPI पेमेंट्स को स्वीकार करने वाला पहला देश नेपाल था। इसके बाद इस पेमेंट सर्विस को श्रीलंका, मॉरीशस और फ्रांस में भी लॉन्च किया गया था
  • Paytm को लगा झटका, लगातार चौथे महीने गिरा UPI में मार्केट शेयर
    जनवरी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बंद करने का ऑर्डर दिया था। इससे पेटीएम को बड़ा झटका लगा था
  • UPI ट्रांजैक्शंस मई में रिकॉर्ड 20.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची
    UPI की आठ वर्ष पहले शुरुआत के बाद से यह वॉल्यूम और वैल्यू में सबसे अधिक आंकड़े हैं। मई में फास्टैग ट्रांजैक्शंस छह प्रतिशत बढ़कर 34.7 करोड़ थी। पिछले महीने फास्टैग ट्रांजैक्शंस की वैल्यू बढ़कर 5,908 करोड़ रुपये की थी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »