UPI की बढ़ रही लोकप्रियता, दिसंबर में ट्रांजैक्शंस ने बनाया रिकॉर्ड

UPI को ऑपरेट करने वाली NPCI ने हाल ही में इन ट्रांजैक्शंस के लिए वॉल्यूम की लिमिट को दो वर्ष के लिए बढ़ाया था

UPI की बढ़ रही लोकप्रियता, दिसंबर में ट्रांजैक्शंस ने बनाया रिकॉर्ड

दिसंबर में इन ट्रांजैक्शंस का प्रति दिन की औसत वैल्यू लगभग 74,990 करोड़ रुपये की रही है

ख़ास बातें
  • दिसंबर में UPI से ट्रांजैक्शन की वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी
  • इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा लगभग 21.55 लाख करोड़ रुपये का था
  • NPCI ने इन ट्रांजैक्शंन की वॉल्यूम की लिमिट को दो वर्ष के लिए बढ़ाया है
विज्ञापन
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कि लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस दिसंबर में लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर लगभग 16.73 अरब पर पहुंच गई। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के डेटा के अनुसार, नवंबर में UPI के जरिए लगभग 15.48 अरब ट्रांजैक्शंस हुई थी। 

दिसंबर में UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस की कुल वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी। इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा लगभग 21.55 लाख करोड़ रुपये का था। दिसंबर में इन ट्रांजैक्शंस का प्रति दिन की औसत वैल्यू लगभग 74,990 करोड़ रुपये की रही है। इससे पिछले महीने में यह आंकड़ा लगभग 71,840 करोड़ रुपये का था। UPI को ऑपरेट करने वाली NPCI ने हाल ही में इन ट्रांजैक्शंस के लिए वॉल्यूम की लिमिट को दो वर्ष के लिए बढ़ाया था। 

इस सप्ताह की शुरुआत में WhatsApp के सभी यूजर्स के लिए UPI सर्विसेज उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई थी। NPCI ने WhatsApp Pay पर UPI से जुड़े यूजर्स को जोड़ने की लिमिट हटा दी है। इससे देश में वॉट्सऐप के सभी यूजर्स को ये पेमेंट सर्विसेज मिल सकेंगी। इससे पहले NPCI ने WhatsApp Pay को चरणबद्ध तरीके से अपने UPI से जुड़े यूजर्स की संख्या बढ़ाने की अनुमति दी थी। वॉट्सऐप के लिए 10 करोड़ यूजर्स की लिमिट थी। इस लिमिट को NPCI ने हटा दिया है। इस बारे में जारी नोटिफिकेशन में बताया गया था, "WhatsApp Pay के लिए यूजर्स को जोड़ने की लिमिट हटा दी गई है। TPAP के लिए लागू मौजूदा UPI गाइडलाइंस और सर्कुलर्स का WhatsApp Pay की ओर से पालन करना जारी रहेगा।" 

पिछले वर्ष NPCI ने नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRI) और देश का विजिट करने वाले इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च की थी। इससे उन ट्रैवलर्स को UPI का एक्सेस कर पेमेंट्स करने की सुविधा मिलेगी जिनके पास एक भारतीय बैंक एकाउंट नहीं है। NPCI ने यह सर्विस रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मार्गदर्शन में IDFC First Bank और Transcorp International Limited के साथ मिलकर शुरू की है। NPCI ने बताया था कि देश का विजिट करने वाले ट्रैवलर्स UPI One World वॉलेट के साथ मर्चेंट्स को सुरक्षित तरीके से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए विदेशी ट्रैवलर्स और NRI को एक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट- UPI ऐप को डाउनलोड करना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »