UPI का विदेश में बढ़ा दायरा, UAE में हुआ लॉन्च

इसके लिए NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने Network International के साथ टाई-अप किया है

UPI का विदेश में बढ़ा दायरा, UAE में हुआ लॉन्च

इससे UAE में भारतीय पर्यटक और NRI केवल QR कोड को स्कैन कर पेमेंट्स कर सकेंगे

ख़ास बातें
  • इसके लिए NIPL ने Network International के साथ पार्टनरशिप की है
  • UPI की शुरुआत से डिजिटल पेमेंट्स तेजी से बढ़ी हैं
  • इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन्स से पेमेंट्स को ट्रांसफर कर सकते है
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट सर्विस यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का विदेश में तेजी से एक्सपैंशन किया जा रहा है। इस QR बेस्ड सर्विस का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया है। इसके लिए NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने Network International के साथ टाई-अप किया है। 

UAE में नेटवर्क इंटरनेशनल के दो लाख से ज्यादा प्वाइंट-ऑफ-सेल (POS) टर्मिनल्स के जरिए UPI पेमेंट्स की जा सकेंगी। NIPL ने बताया कि इससे UAE में भारतीय पर्यटक और NRI केवल QR कोड को स्कैन कर सुरक्षित तरीके से पेमेंट्स कर सकेंगे। इसे मॉल ऑफ एमिरेट्स, दुबई मॉल और अन्य रिटेल स्टोर्स पर स्वीकार किया जाएगा। NPCI इंटरनेशनल के CEO, Ritesh Shukla ने बताया, "UAE में UPI के पहुंचने भारतीय पर्यटकों को आसानी से पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विदेश में इनोवेटिव डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस का इस्तेमाल भी बढ़ेगा।" 

नेटवर्क इंटरनेशनल के साथ रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सेक्टर्स में 60,000 से अधिक मर्चेंट्स जुड़े हैं। UPI की शुरुआत से डिजिटल पेमेंट्स तेजी से बढ़ी हैं। इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन्स से पेमेंट्स को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। RBI के डेटा के अनुसार, पिछले दो वर्षों में UPI से की गई ट्रांजैक्शंस की वैल्यू लगभग 137 प्रतिशत बढ़कर लगभग 200 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। 

भारत से बाहर UPI पेमेंट्स को स्वीकार करने वाला पहला देश नेपाल था। इसके बाद इस पेमेंट सर्विस  को श्रीलंका, मॉरीशस और फ्रांस में भी लॉन्च किया गया था। श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के द्विपक्षीय आर्थिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। मॉरीशस में RuPay कार्ड सर्विस को भी लॉन्च किया गया है। इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए UPI सर्विस उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ ऐतिहासिक संबंधों को जोड़ने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि UPI ने भारत के साथ सहयोगियों को एकजुट करने की नई जिम्मेदारी संभाली है। देश में डिजिटल रुपये का दायरा भी बढ़ा है। इससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को पिछले वर्ष के अंत तक इसकी प्रति दिन 10 लाख ट्रांजैक्शंस का टारगेट पूरा करने में आसानी हुई है। पिछले वर्ष के अंत में कुछ  सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने एंप्लॉयी बेनेफिट स्कीम्स से जुड़ी रकम को एंप्लॉयीज के CBDC वॉलेट्स में ट्रांसफर किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »