• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • BSNL ने दिया एयरटेल और रिलायंस जियो को झटका, जोड़े लाखों नए सब्सक्राइबर्स

BSNL ने दिया एयरटेल और रिलायंस जियो को झटका, जोड़े लाखों नए सब्सक्राइबर्स

इसके बावजूद कंपनी का मार्केट शेयर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी कम है। रिलायंस जियो का मार्केट शेयर लगभग 40.5 प्रतिशत और भारती एयरटेल का लगभग 33 प्रतिशत का है

BSNL ने दिया एयरटेल और रिलायंस जियो को झटका, जोड़े लाखों नए सब्सक्राइबर्स

इसके बावजूद कंपनी का मार्केट शेयर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी कम है

ख़ास बातें
  • BSNL ने अगस्त में लगभग 25 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं
  • SIM कार्ड कोआसानी से उपलब्ध कराने के लिए भी कंपनी उपाय कर रही है
  • यह स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए AI से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष जुलाई में Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद इन कंपनियों के कई सब्सक्राइबर्स BSNL के साथ जुड़ गए थे। 

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने अगस्त में लगभग 25 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। हालांकि, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के क्रमशः 24 लाख सब्सक्राइबर्स और लगभग 40 लाख सब्सक्राइबर्स घटे हैं। BSNL ने जुलाई में भी लगभग 30 लाख नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए थे। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी का मार्केट शेयर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी कम है। रिलायंस जियो का मार्केट शेयर लगभग 40.5 प्रतिशत और भारती एयरटेल का लगभग 33 प्रतिशत का है। इस मार्केट में BSNL की हिस्सेदारी लगभग 7.8 प्रतिशत है। कंपनी को अपने कम टैरिफ की वजह से नए सब्सक्राइबर्स मिल रहे हैं। 

BSNL के SIM कार्ड को भी आसानी से उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी ने ATM के जैसी मशीनें लगाने की योजना बनाई है। पिछले सप्ताह आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस मशीन को प्रदर्शित किया गया था। इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। 

ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में सहायता मिलेगी। ये SIM वेंडिंग मशीनें विशेषतौर पर ऐसे लोगों के लिए सहायक होंगी जो BSNL के ऑफिस या एक्सचेंज में नहीं जाना चाहते। BSNL ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स को रोकने की भी योजना बनाई है। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI) ने भी स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। BSNL ने कम प्राइस वाले मोबाइल के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है। कंपनी ने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है। ये हैंडसेट Jio Bharat 4G फीचर फोन को टक्कर देंगे। इससे यूजर्स को कंपनी की 4G सर्विसेज के इस्तेमाल के लिए महंगे स्मार्टफोन्स नहीं खरीदने होंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »