Electric Scooter India

Electric Scooter India - ख़बरें

  • Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
    Ola Electric ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया S1Z ई-स्कूटर पेश किया है। स्कूटर की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें भारत सैल एलपीएफ (Bharat Cell LPF) बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि कंपनी की खुद की बनाई हुई है। नए स्कूटर को कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी के हिसाब से दो वेरिएंट्स में पेश किया है। स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  • PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
    PM E-DRIVE Scheme के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलने वाले इंसेंटिव में बदलाव किया गया है। अब पात्र ई-स्कूटर और ई-बाइक पर 2,500 रुपये प्रति kWh का इंसेंटिव मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये प्रति वाहन है। इससे पहले यह राशि 5,000 रुपये प्रति kWh और अधिकतम 10,000 रुपये थी। योजना का फायदा सिर्फ 1.5 लाख रुपये तक की ex-factory कीमत वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को मिलेगा। इसके लिए सरकार ने 2,767 करोड़ रुपये का फंड रखा है, जिससे अधिकतम 45,79,120 वाहनों को कवर किया जाएगा। योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च 2028 है।
  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
    Komaki Electric Vehicles ने भारतीय बाजार में MG Pro V और MG Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल्स की शुरुआती कीमत 73,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी के मुताबिक, MG Pro V एक बार चार्ज होने पर 90-100 किलोमीटर तक चलता है, जबकि MG Pro+ 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है। दोनों स्कूटर्स में BLDC हब मोटर, LiFePO4 बैटरी, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और एंटी-थेफ्ट लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट में मेटल बॉडी को इन स्कूटर्स की सबसे बड़ी खासियत बताया है।
  • Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
    दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल और CNG दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का प्रस्ताव है। इसके बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ही रजिस्ट्रेशन होगा। वहीं 1 जनवरी 2027 से केवल ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। नई नीति में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी, इलेक्ट्रिक ट्रकों पर 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव और पुराने BS-IV चार-पहिया वाहन स्क्रैप करने पर 1 लाख रुपये तक का लाभ देने का भी प्रस्ताव है।
  • Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 
    ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस प्रोग्राम में कंपनी के कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे। इसमें कंपनी के मौजूदा कस्टमर्स को नए Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें 4680 भारत सेल वेरिएंट्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे।
  • ट्रैफिक में थकान होगी कम! Ather 450X को अपडेट के जरिए मिला नया क्रूज फीचर
    Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के लिए नया OTA सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। इस अपडेट के जरिए स्कूटर में Infinite Cruise नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जिसे खास तौर पर भारतीय शहरों के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर बार-बार ब्रेक और एक्सीलेरेशन के बावजूद एक्टिव रहता है, जिससे सिटी राइडिंग कम थकाऊ बनती है। यह अपडेट 2025 के बाद खरीदे गए हजारों स्कूटर्स में उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • Hero MotoCorp ने Ola Electric को पीछे छोड़ा, Bajaj दूसरे नंबर पर, जानें कौन रहा टॉप पर?
    FADA की नवंबर 2025 EV टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट बताती है कि कुल 1.16 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक रजिस्टर्ड हुए, जो अक्टूबर की तुलना में लगभग 19% कम हैं। TVS Motor 30,347 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पर रहा, जबकि Bajaj Auto ने 25,565 यूनिट्स बेचे। Ather को MoM गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन YoY ग्रोथ मजबूत रही। Hero MotoCorp ने 12,213 यूनिट्स बेचकर इस बार Ola Electric को पीछे छोड़ दिया, जिसकी सेल्स लगातार गिरावट में हैं और YoY आधार पर 71% की भारी कमी दर्ज की गई। कुल मार्केट शेयर 4.6% पर स्थिर है।
  • Zelio Gracy+ फेसलिफ्ट लॉन्च: फुल चार्ज में 130 Km की रेंज, चलाने के लिए नहीं चाहिए लाइसेंस, जानें कीमत
    Zelio E Mobility ने अपनी लोकप्रिय Gracy+ इलेक्ट्रिक स्कूटी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो मुख्य रूप से शहरी यात्रियों और कम खर्चीले, प्रैक्टिकल ट्रांसपोर्ट के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस नए फेइसलिफ्ट में कई फंक्शनल अपडेट्स शामिल हैं, लेकिन कीमतें अभी भी किफायती हैं। Zelio Gracy+ की एक्स-शोरूम कीमत 58,000 रुपये से शुरू होती है। स्कूटर चार कलर ऑप्शन - व्हाइट, ग्रे, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध है।
  • 90km रेंज वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse HyFy लॉन्च, कीमत Rs 42,000 से शुरू, जानें सबकुछ
    Odysse Electric Vehicles की ओर से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy लॉन्च किया गया है जो प्राइस में काफी अफॉर्डेबल है। इसमें 250W की मोटर लगी है। यह स्कूटर ऐसे यूजर्स के लिए है जो कम दाम में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लेने की इच्छा रखते हैं और कम स्पीड वाला EV चाहते हैं। टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह 70 से लेकर 90 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है।
  • Ather Rizta Price Hike: 1 जनवरी से महंगा हो रहा है एथर का फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर! जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?
    Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। यह ई-स्कूटर मॉडल की कीमत में पहला इजाफा होगा। डीलर्स ने एक पब्लिकेशन को बताया है कि नए Rizta की कीमतों में 1 जनवरी, 2025 से बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इंट्रोडक्टरी प्राइस की समयसीमा समाप्त हो जाएंगी। मौजूदा कीमतों से लगभग 5,000-6,000 रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है। 
  • Honda Activa Electric के टीजर वीडियो ने दिखाई डिजाइन की झलक! 27 नवंबर को पेश किया जाएगा ई-स्कूटर
    Honda Motorcycle and Scooters India (HMSI) द्वारा जल्द उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Honda Activa EV लॉन्च किया जाना है। अभी तक इसे लेकर केवल अफवाहें सर्कुलेट हो रही थीं, लेकिन अब, HMSI ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। यूं तो टीजर इसके नाम की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अभी तक इसे Activa इलेक्ट्रिक ही माना जा रहा है। ई-स्कूटर के 27 नवंबर को पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। Honda Activa EV के Activa 110 के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • हीरो मोटोकॉर्प लॉन्च करेगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, यूरोप में सेल्स बढ़ाने की तैयारी
    कंपनी ने बताया है कि यह जल्द ही 4.4 kWh तक के बैटरी पैक वाले Vida Z को लॉन्च करेगी। हीरो मोटोकॉर्प V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। कंपनी के टू-व्हीलर्स की बिक्री 48 देशों में की जाती है। यह यूरोप में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Upcoming Electric Scooters in India: Honda, TVS और Suzuki के धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सब कुछ
    वर्तमान में इस सेगमेंट में Ola Electric, Bajaj Electric, TVS, Ather Energy का दाबदबा है और लोगों को Honda, Suzuki सहित कुछ नए खिलाड़ियों का इंतजार है। कुछ ऐसे नाम हैं, जो हमें जल्द सड़कों पर दौड़ते नजर आ सकते हैं। इनमें Honda और TVS के नए मॉडल्स भी शामिल हैं। इनमें से कुछ के 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। Bharat Mobility Global Expo 2025 नजदीक आ रहा है, जिसमें इनमें से कई मॉडल्स इच्छुक ई-स्कूटर ग्राहकों को लाइव देखने को मिल सकते हैं।
  • iVoomi S1 रेंज और JeetX ZE को Rs. 10 हजार तक सस्ता खरीदने का मौका, जीरो डाउनपेमेंट भी उपलब्ध!
    iVoomi ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 5,000 से 10,000 रुपये तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। इनमें JeetX ZE और अधिक किफायती iVoomi S1 रेंज शामिल हैं। ग्राहक जीरो डाउन पेमेंट लोन, जीरो प्रतिशत ब्याज और कम से कम 1,411 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन के फायदे भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »