• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Honda Activa Electric के टीजर वीडियो ने दिखाई डिजाइन की झलक! 27 नवंबर को पेश किया जाएगा ई स्कूटर

Honda Activa Electric के टीजर वीडियो ने दिखाई डिजाइन की झलक! 27 नवंबर को पेश किया जाएगा ई-स्कूटर

टीजर में ई-स्कूटर की केवल हेडलाइट की झलक मिलती है, जो मौजूदा पेट्रोल Honda Activa और साथ ही हाल ही में यूरोपीय बाजार के लिए घोषित Honda CUV e से अलग प्रतीत होती है। 

Honda Activa Electric के टीजर वीडियो ने दिखाई डिजाइन की झलक! 27 नवंबर को पेश किया जाएगा ई-स्कूटर

Photo Credit: HMSI

ख़ास बातें
  • टीजर में ई-स्कूटर की केवल हेडलाइट की झलक मिलती है
  • मौजूदा पेट्रोल Honda Activa से अलग प्रतीत होता है अपकमिंग ई-स्कूटर
  • हाल ही में यूरोपीय बाजार के लिए Honda CUV e को पेश किया गया था
विज्ञापन
Honda Motorcycle and Scooters India (HMSI) द्वारा जल्द उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Honda Activa EV लॉन्च किया जाना है। अभी तक इसे लेकर केवल अफवाहें सर्कुलेट हो रही थीं, लेकिन अब, HMSI ने इसे टीज करना शुरू कर दिया है। यूं तो टीजर इसके नाम की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अभी तक इसे Activa इलेक्ट्रिक ही माना जा रहा है। ई-स्कूटर के 27 नवंबर को पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। Honda Activa EV के Activa 110 के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें दो Honda Mobile Power Packs हो सकते हैं, जो डिटेचेबल और स्वैपेबल होंगे।

Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने पहले अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का पहला टीजर जारी किया है। टीजर में ई-स्कूटर की केवल हेडलाइट की झलक मिलती है, जो मौजूदा पेट्रोल Honda Activa और साथ ही हाल ही में यूरोपीय बाजार के लिए घोषित Honda CUV e से अलग प्रतीत होती है। 



होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी अभी कोई स्पष्टता नहीं है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मॉडर्न डिजाइन लैंगुएज के साथ आएगा। टीजर में दिखाए गए LED हेडलैंप से भी इसी शैली का इशारा मिलता है। प्रतियोगिता को देखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि अपकमिंग Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है, जो कॉलिंग, नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल्स आदि फीचर्स से लैस होगा।

इसके अलावा, हम इसमें बड़ा बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग मिलने की भी उम्मीद करते हैं। कंपनी के ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल, CUV e को देखें, तो Activa इलेक्ट्रिक में 100 किमी की रेंज मिलने की संभावना है, जिसका मतलब है कि यह लगभग 3-4 kWh के बैटरी पैक से लैस हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »