• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ather 450 Apex: अगले हफ्ते से सबसे पहले इन 3 शहरों में डिलीवर होगा 157 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ather 450 Apex: अगले हफ्ते से सबसे पहले इन 3 शहरों में डिलीवर होगा 157 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.89 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। ग्राहक इसे  कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

Ather 450 Apex: अगले हफ्ते से सबसे पहले इन 3 शहरों में डिलीवर होगा 157 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
ख़ास बातें
  • Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.89 लाख रुपये है
  • ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं
  • डिलीवरी अगले हफ्ते से गोआ, पुणे और बेंगलुरु में शुरू होगी
विज्ञापन
Ather Energy ने पिछले महीने भारत में अपना नया फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 Apex लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने इसके प्रोडक्शन के जल्द शुरू होने की जानकारी दी थी और अब, इलेक्ट्रिक स्कूटर को डीलरशिप में शोकेस करना शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, इसकी जानकारी भी शेयर की गई है कि 450 Apex को शुरुआत में किन शहरों में डिलीवर किया जाएगा। ई-स्कूटर की डिलीवरी अगले हफ्ते, यानी मार्च की शुरुआत में शुरू होने वाली हैं। Ather 450 Apex को खासतौर पर कंपनी की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसमें 3.7kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 157 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।

Ather Energy के को-फाउंडर और सीईओ, तरुन महता ने X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Ather 450 Apex अब कंपनी के टेस्ट राइड्स के लिए एक्सपीरिएंस स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। महता ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उन्हें डीलरशिप में 450 Apex के साथ खड़े देखा जा सकता है। ई-स्कूटर 50 स्टोर्स पर आज से टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया है कि Ather 450 Apex की डिलीवरी अगले हफ्ते से गोआ, पुणे और बेंगलुरु में शुरू होगी। फिलहाल अन्य शहरों की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि मार्च से ही ई-स्कूटर धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी डिलीवर किया जाएगा।
 

Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.89 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। ग्राहक इसे  कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
 

Ather 450 Apex electric scooter range, features

Ather 450 Apex की बैटरी की बात करें तो इसमें 3.7kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इसकी IDC रेंज 157 किलोमीटर तक है। इसमें नया रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम इस्तेमाल किया गया है। रोचक फीचर्स में नया सिस्टम एक्सिलरेटर को 15 डिग्री पीछे की ओर ट्विस्ट कर सकता है जिससे कि स्कूटर को स्लो डाउन किया जा सकता है। यानि कि बिना ब्रेक्स के स्कूटर धीमा हो सकता है। इसे कंपनी ने मैजिक ट्विस्ट फीचर नाम दिया है। 

Ather 450 Apex में 7kW पीक पावर दी गई है। यह मॉडल लाइनअप का इकलौता मॉडल है जिसमें Warp+ मोड मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि स्कूटर जीरो से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा केवल 2.9 सेकंड में जा सकता है। इसके अलावा इस स्कूटर में क्विक मोड भी है जिसमें यह 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार भी पकड़ सकता है। यह कंपनी के 450 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बता दें कि कंपनी ने सीट, हाइट, व्हीलबेस, टायरों का साइज, ग्राउंड क्लियरेंस 450X के जैसा ही रखा है। इसमें नया बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है जो कि कंपनी के आने वाले मॉडल्स में भी देखने को मिलेगा। यह खास इंडियम ब्लू कलर के बॉडी पैनल में आता है। चेसिस ब्राइट ओरेंज कलर में है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »