• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 157 किलोमीटर चलने वाला Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 157 किलोमीटर चलने वाला Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Ather 450 Apex की बैटरी की बात करें तो इसमें 3.7kWh बैटरी पैक मिलता है।

सिंगल चार्ज में 157 किलोमीटर चलने वाला Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Ather Energy

Ather 450 Apex में 3.7kWh बैटरी पैक मिलता है।

ख़ास बातें
  • इसकी IDC रेंज 157 किलोमीटर तक है।
  • Ather 450 Apex में 7kW पीक पावर दी गई है।
  • यह खास इंडियम ब्लू कलर के बॉडी पैनल में आता है।
विज्ञापन
Ather Energy ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 Apex लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर खासतौर पर कंपनी की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया गया है। यह एक एनिवर्सरी स्पेशल एडिशन स्कूटर मॉडल है जो यूनीक राइडिंग फीचर्स के साथ आता है। इसमें 3.7kWh की बैटरी लगी है। कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 157 किलोमीटर तक जा सकता है। आइए जानते हैं इसे किस कीमत में पेश किया गया है। साथ ही कौन से खास फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं, एक नजर इन पर डालते हैं। 
 

Ather 450 Apex electric scooter price

Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.89 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि डिलीवरी मार्च 2024 तक शुरू हो सकती है। 
 

Ather 450 Apex electric scooter range, features

Ather 450 Apex की बैटरी की बात करें तो इसमें 3.7kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इसकी IDC रेंज 157 किलोमीटर तक है। इसमें नया रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम इस्तेमाल किया गया है। रोचक फीचर्स में नया सिस्टम एक्सिलरेटर को 15 डिग्री पीछे की ओर ट्विस्ट कर सकता है जिससे कि स्कूटर को स्लो डाउन किया जा सकता है। यानि कि बिना ब्रेक्स के स्कूटर धीमा हो सकता है। इसे कंपनी ने मैजिक ट्विस्ट फीचर नाम दिया है। 

Ather 450 Apex में 7kW पीक पावर दी गई है। यह मॉडल लाइनअप का इकलौता मॉडल है जिसमें Warp+ मोड मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि स्कूटर जीरो से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा केवल 2.9 सेकंड में जा सकता है। इसके अलावा इस स्कूटर में क्विक मोड भी है जिसमें यह 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार भी पकड़ सकता है। यह कंपनी के 450 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बता दें कि कंपनी ने सीट, हाइट, व्हीलबेस, टायरों का साइज, ग्राउंड क्लियरेंस 450X के जैसा ही रखा है। इसमें नया बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है जो कि कंपनी के आने वाले मॉडल्स में भी देखने को मिलेगा। यह खास इंडियम ब्लू कलर के बॉडी पैनल में आता है। चेसिस ब्राइट ओरेंज कलर में है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »