Amazon पर दिखेगी 365 दिन की प्राइस हिस्ट्री, ऐसे जानें डील सच में सस्ती है या नहीं
Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्राइस हिस्ट्री फीचर को और एडवांस कर दिया है, जिससे यूजर्स अब किसी भी प्रोडक्ट की कीमत पिछले 30, 90 और 365 दिनों में कैसे बदली है, यह देख सकते हैं। यह फीचर Rufus AI शॉपिंग असिस्टेंट के जरिए काम करता है और सीधे प्रोडक्ट पेज पर उपलब्ध है। पहले जहां यूजर्स को थर्ड पार्टी टूल्स पर निर्भर रहना पड़ता था, अब वही जानकारी Amazon ऐप और वेबसाइट में मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, लाखों यूजर्स पहले ही इस फीचर का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिससे शॉपिंग के फैसले लेना आसान हो गया है।