Amazon ने पेश किया जेनरेटिव AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus

कंपनी ने AI-पावर्ड शॉपिंग असिस्टेंट Rufus पेश किया है। इससे यूजर्स का शॉपिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर होने का दावा किया गया है

Amazon ने पेश किया जेनरेटिव AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus

यह चैटबॉट क्‍वेरीज के उत्तर देने के अलावा सुझावों में मदद कर सकता है

ख़ास बातें
  • Rufus को एमेजॉन मोबाइल ऐप के कुछ यूजर्स को बीटा में उपलब्ध कराया गया है
  • इस चैटबॉट को एक्टिवेट करने के लिए कोई अलग बटन नहीं है
  • इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स ऐप के सर्च बार में क्‍वेरी टाइप कर सकते हैं
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक Amazon ने जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने AI-पावर्ड शॉपिंग असिस्टेंट Rufus पेश किया है। इससे यूजर्स का शॉपिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर होने का दावा किया गया है। यह चैटबॉट क्‍वेरीज के उत्तर देने के अलावा सुझावों में मदद कर सकता है और विभिन्न प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकता है। 

Rufus को अमेरिका में एमेजॉन मोबाइल ऐप के कुछ यूजर्स को बीटा में उपलब्ध कराया गया है। इसे आगामी महीनों में बड़ी संख्या में यूजर्स और अधिक रीजंस तक लाया जाएगा। एमेजॉन ने कहा है कि इस AI चैटबॉट को एमेजॉन के प्रोडक्ट कैटलॉग, कस्टमर के रिव्यूज, कम्युनिटी के Q&As और वेब से इनफॉर्मेशन पर ट्रेनिंग दी गई है। कंपनी ने TechCrunch को बताया है कि एमेजॉन ने Rufus को तैयार करने के लिए शॉपिंग एक्सपीरिएंस में विशेषज्ञता रखने वाले एक इंटरनल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) को डिवेलप किया है। 

New York Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन के एंप्लॉयीज को अपने डॉग वर्कप्लेस पर आने की अनुमति है और इसके शुरुआती दिनों में आने वाले डॉग्स में से एक को Rufus कहा जाता था। यूजर्स इस चैटबॉट से ऐसे प्रश्न कर सकते हैं "हेडफोन खरीदने से पहले किस पर विचार करें" और उन्हें यह जानकारी बातचीत के तरीके में मिलेगी। इसके अलावा फॉलो-अप क्‍वेरीज करने, सुझावों के लिए पूछने, दो विभिन्न हेडफोन्स की तुलना करने या किसी विशेष प्रोडक्ट के ड्यूरेबल होने और उसकी अच्छी क्वालिटी के बारे में जानने के भी विकल्प मिलेंगे। यह चैटबॉट टेक्स्ट और ऑडियो दोनों फॉर्मेट में इनपुट ले सकता है। 

एमेजॉन ने यह जानकारी नहीं दी है कि Rufus केवल मोबाइल ऐप के लिए उपलब्ध है या इसे वेबसाइट पर भी दिया जाएगा। इस चैटबॉट को एक्टिवेट करने के लिए कोई अलग बटन नहीं है। इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स जब ऐप के सर्च बार में क्‍वेरीज को टाइप करते हैं तो यह स्क्रीन के नीचे एक डायलॉग बॉक्स में उसका उत्तर देता है। कंपनी ने कहा है कि कस्टमर्स के एक्सपीरिएंस में सुधार के लिए वह AI का पिछले कई वर्षों से इस्तेमाल कर रही है। एमेजॉन ने बताया है कि अपने सुझावों के पर्सनलाइज्ड सिस्टम के लिए AI और इसी तरह की टेक्नोलॉजी की मदद लेती है। इसका कहना है, "हम जेनरेटिव AI की क्षमता को लेकर उत्साहित हैं। एमेजॉन के स्टोर पर सर्च और खरीदारी को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स की टेस्टिंग को जारी रखेंगे।" 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »