दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान ने आखिर 20 साल बाद क्यों खरीदा Amazon का 1 शेयर?

Jeff Bezos Secretly Bought 1 Share of his Own Company Amazon: बेजोस ने ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon का एक शेयर लगभग 115 डॉलर में खरीदा है। यह पिछले 20 वर्षों से अधिक में इस शेयर की उनकी पहली खरीदारी है

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान ने आखिर 20 साल बाद क्यों खरीदा Amazon का 1 शेयर?

एमेजॉन के फाउंडर बेजोस इससे पहले कंपनी के शेयर्स की बिक्री की वजह से सुर्खियों में रहते थे

ख़ास बातें
  • बेजोस ने पिछले 20 वर्षों में एमेजॉन के लगभग 30 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं
  • एयरोस्पेस कंपनी Blue Origin का मालिकाना हक भी उनके पास है
  • बेजोस के पास कंपनी में लगभग 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी है
विज्ञापन
दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति Jeff Bezos ने हाल ही में एक हैरान करने वाली ट्रांजैक्शन की है। उन्होंने अपनी ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon का एक शेयर लगभग 115 डॉलर में खरीदा है। यह पिछले 20 वर्षों से अधिक में इस शेयर की उनकी पहली खरीदारी है। एमेजॉन के फाउंडर बेजोस इससे पहले कंपनी के शेयर्स की बिक्री करने की वजह से सुर्खियों में रहते थे। 

बेजोस ने पिछले 20 वर्षों में एमेजॉन के लगभग 30 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। इससे उन्होंने अपनी रॉकेट कंपनी Blue Origin के लिए फंडिंग से लेकर लगभग 50 करोड़ डॉलर की लग्जरी याट खरीदने के लिए रकम जुटाई है। एमेजॉन की लिस्टिंग 1997 में हुई थी और इसके बाद से बेजोस को कंपनसेशन के तौर पर कोई शेयर्स नहीं मिले हैं। उनके पास कंपनी में लगभग 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, बेजोस की लगभग 148 अरब डॉलर की वेल्थ में इस हिस्सेदारी का बड़ा योगदान है। उन्होंने 25 मई को कंपनी का एक शेयर खरीदा था। इसकी वैल्यू बढ़कर लगभग 124 डॉलर हो गई है। 

उनकी इस ट्रांजैक्शन से एमेजॉन को ट्रैक करने वाले एनालिस्ट्स हैरान हैं। एनालिस्ट्स यह समझने की कोशिश में हैं कि इसके पीछे उनका क्या इरादा हो सकता है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अटकलें लग रही हैं। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने कहा कि बेजोस की योजना शेयर के फिजिकल सर्टिफिकेट को गिफ्ट के तौर पर देने की हो सकती है। कुछ अन्य यूजर्स का कहना था कि उन्होंने अपने ब्रोकरेज एकाउंट पर गलती से खरीद का बटन दबाया होगा। इस बारे में एमेजॉन और बेजोस के एक प्रतिनिधि ने कुछ कहने से मना कर दिया। 

पिछले वर्ष बेजोस ने बताया था कि वह अरबों डॉलर की अपनी वेल्थ का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी डोनेशन में से क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशों पर बड़ा खर्च किया जाएगा। इसके अलावा वे ऐसे लोगों को भी मदद देंगे जो सामाजिक और राजनीतिक विभाजनों के बीच मानवता को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस कंपनी Blue Origin का मालिकाना हक भी बेजोस के पास है। वह Bezos Earth Fund बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसके तहत प्रकृति के संरक्षण में मदद के लिए लगभग 10 अरब डॉलर की ग्रांट दी जाएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »