Blinkit की 10 मिनट में एंबुलेंस की सर्विस ने बचाया मरीज का जीवन

हाल ही में इस सर्विस की शुरुआत गुरुग्राम से की गई थी। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है

Blinkit की 10 मिनट में एंबुलेंस की सर्विस ने बचाया मरीज का जीवन

इस सर्विस की शुरुआत गुरूग्राम से हुई है। इसे जल्द ही अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस सर्विस का उद्देश्य जल्द से जल्द मरीज तक एंबुलेंस पहुंचाने का है
  • ब्लिंकिट ने गुरूग्राम से क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में ब्लिंकिट की सर्विसेज तेजी से बढ़ी हैं
विज्ञापन
क्विक कॉमर्स सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल ब्लिंकिट ने हाल ही में 10 मिनट में एंबुलेंस की सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस का उद्देश्य जल्द से जल्द मरीज तक एंबुलेंस पहुंचाने का है। ब्लिंकिट की इस सर्विस की मदद से हाल ही में एक मरीज को समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया जा सका जिससे डॉक्टरों को उनका जीवन बचाने में सहायता मिली। 

इस बारे में डॉक्टर Manan Vora ने ऑनलाइन प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म LinkedIn पर एक पोस्ट में बताया कि Blinkit ने अपनी 10 मिनट में एंबुलेंस की सर्विस से एक जीवन बचाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने AIIMS के डॉक्टर Deepak Agrawal का भी हवाला दिया, जिन्होंने इस सर्विस को देश में हेल्थकेयर में एक बड़ा बदलाव कहा है। डॉक्टर वोरा ने बताया कि मरीज को लेकर एंबुलेंस जल्द ही हॉस्पिटल पहुंच गई थी। इसके साथ ही एंबुलेंस में मरीज को हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले जरूरी देखभाल भी उपलब्ध कराई गई थी। 

इस पोस्ट में बताया गया है कि इस मरीज को हॉस्पिटल पहुंचाने से पहले उनकी C-स्पाइन को हार्ड सर्वाइकल कॉलर के साथ स्टेबलाइज किया गया था और एयरवे क्लीयरेंस के लिए इमरजेंसी सक्शनिंग की गई थी। इसके अलावा मरीज को ऑक्सिजन सपोर्ट और जरूरी दवाएं भी दी गई थी। डॉक्टर वोरा ने कहा कि भारत में हॉस्पिटल पहुंचने से पहले इस स्तर की देखभाल कम मिलती है। हॉस्पिटल में मरीज उचित स्टेबलाइजेशन के बिना पहुंचते हैं जिससे जटिलाएं बढ़ जाती हैं। हालांकि, इसके साथ ही वोरा ने कहा कि यह जरूरी सर्विस तभी कारगर होगी जब यह सभी यूजर्स की पहुंच में और किफायती बनी रहे। 

ब्लिंकिट ने गुरूग्राम में क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है। इस सर्विस की शुरुआत पांच एंबुलेंस से की गई थी। Blinkit के ऐप के जरिए एंबुलेंस की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस सर्विस को जल्द ही अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में ब्लिंकिट ने लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की सर्विस शुरू करने की जानकारी दी थी। ब्लिंकिट की इस सर्विस में स्मार्टफोन्स और फीचर फोन्स की डिलीवरी भी शामिल होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स की 10 मिनट में डिलीवरी की सर्विस की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में की गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  2. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  7. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  8. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  9. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  10. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »