OnePlus Turbo 6 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord 6 अप्रैल में लॉन्च होने की संभावना है।
OnePlus Nord 6 को कंपनी सीरीज के पुराने मॉडल OnePlus Nord 5 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करेगी। जल्द ही फोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। OnePlus Nord 6 इन दिनों काफी चर्चा में आ चुका है। लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार सामने आए हैं। कई सर्टिफिकेशंस में यह स्पॉट हो चुका है। अफवाहों की मानें तो फोन में 9000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। अब OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया गया है। आइए जानते हैं कब और किन फीचर्स के साथ आ सकता है OnePlus Nord 6 अपकमिंग फोन।
OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। OnePlus Nord 6 अप्रैल में लॉन्च होने की संभावना है। टिप्स्टर योगेश बरार ने खुलासा किया है कि कंपनी फोन को अगले महीने मार्केट में ला सकती है। इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी बड़ी बात कही गई है। OnePlus Nord 6 फोन OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन के जल्द ही ग्लोबल लॉन्च की बात कही गई है।
Many of you have been asking about this..
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) March 14, 2026
OnePlus Nord 6 is launching soon..
Same specs as Turbo 6
price going up, see you early April..
OnePlus Turbo 6 के जैसा होने की स्थिति में फोन के अंदर समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। मसलन, OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आ सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन के अंदर 26% ज्यादा परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।
OnePlus Nord 6 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस के अंदर 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने कहा है कि फोन की कीमत बढ़ सकती है। इसका संबंध ग्लोबल लेवल मैमोरी चिप शॉर्टेज से भी हो सकता है। जिसके चलते कई कंपनियां नए स्मार्टफोन्स को महंगे दाम पर लॉन्च करती दिख रही हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!