• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर का इस्तेमाल 5000 रुपये तक सीमित रखा गया है। 5 हजार रुपये तक के ट्रांजैक्शन आप अपने फिंगरप्रिंट और फेस आईडी के साथ कर पाएंगे।

UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: Shutterstock

NPCI ने सभी यूपीआई ऐप्स के लिए बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर को लागू कर दिया है।

ख़ास बातें
  • अब यूजर्स बिना पिन डाले ही पेमेंट्स कर सकते हैं
  • आपको अपने डिवाइस के बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा
  • बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर का इस्तेमाल 5000 रुपये तक सीमित रखा गया है
विज्ञापन

UPI पेमेंट का अंदाज एकदम से बदल गया है। तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी ने एक और कमाल कर दिया है। UPI पेमेंट करने के लिए अब से पहले आप जो 4 या 6 अंकों वाला पिन (PIN) इस्तेमाल करते थे अब वो झंझट खत्म हो गया है। अगर आप चाहते हैं तो अपने फिंगरप्रिंट, या फेस आईडी (Face ID) की मदद से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। अब आपको न तो पिन याद रखने की जरूरत होगी और न पिन डालने की। NPCI ने सभी यूपीआई ऐप्स के लिए बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर को लागू कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे करेगा काम, और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल। 

UPI Biometric Payment Feature

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूजर्स के लिए कमाल की सौगात दी है। अब यूजर्स बिना पिन डाले ही पेमेंट्स कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने डिवाइस के बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, और Face ID फीचर का इस्तेमाल होगा। यानी सिर्फ उंगली के टच और फेस को दिखाकर आपकी पेमेंट हो जाएगी। 

5000 रुपये की है लिमिट

बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर का इस्तेमाल 5000 रुपये तक सीमित रखा गया है। 5 हजार रुपये तक के ट्रांजैक्शन आप अपने फिंगरप्रिंट और फेस आईडी के साथ कर पाएंगे। जबकि 5000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन के लिए आपको सिक्योरिटी PIN का ही इस्तेमाल करना होगा।

Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर Android और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म पर लागू है। अब आप किसी भी पेमेंट ऐप पर बिना पिन के ही पेमेंट कर सकते हैं। iPhone पर फेसआइडी की मदद से पेमेंट का ऑप्शन अब यूजर्स के लिए उपलब्ध हो चुका है। 

कौन से होंगे फायदे

बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर के आ जाने से अब ऑनलाइन पेमेंट्स और ज्यादा फास्ट हो जाएंगे। आपको पिन याद रखने की जरूरत नहीं होगी और न ही भूल जाने का डर। साथ ही यह भी डर नहीं होगा कि कोई आपके पिन को डालते हुए देख ले या नोट कर ले। आपके डिवाइस पर सिर्फ आपका ही फिंगरप्रिंट काम करेगा जिसका दुनिया में दूसरा कोई मैच नहीं है। कुल मिलाकर यूपीआई पेमेंट्स पहले से ज्यादा सिक्योर होंगे। 

UPI बायोमीट्रिक पेमेंट फीचर ऐसे करें इस्तेमाल

यूपीआई पेमेंट्स के लिए आपके फोन में विभिन्न तरह के ऐप हो सकते हैं जिनमें Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि शामिल हो सकते हैं। 
इन पमेंट्स ऐप में आपको बायोमीट्रिक पेमेंट या FaceID पेमेंट का ऑप्शन सर्च करना होगा। 
ऑप्शन मिलने के बाद बैंक का चुनाव करें।
यहां पर UPI पिन डालें और सर्विस को एक्टिवेट कर दें। 
अब आप अपने डिवाइस से बायोमीट्रिक यूपीआई पेमेंट्स कर सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »