Asteroid 2007 EG आज पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह एस्टरॉयड 150 फीट बड़ा है।
अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से आज 2 बड़े एस्टरॉयड का अलर्ट जारी किया गया है।
अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से आज 2 बड़े एस्टरॉयड का अलर्ट जारी किया गया है। एस्टरॉयड को क्षुद्र ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रहों की तरह ही लगातार सूरज का चक्कर लगाते हैं। एस्टरॉयड बड़ी चट्टानें होती हैं जो कि खनिज पदार्थों से बनी होती हैं। एस्टरॉयड हमारे सौरमंडल में चट्टानों के रूप में घूमता एक संभावित खतरा हैं जिन पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक हमेशा पैनी नजर बनाए रखते हैं।
नासा की नजर एस्टरॉयड पर लगातार रहती है। एस्टरॉयड जब पृथ्वी की दिशा में बहुत करीब आ रहे होते हैं तो नासा इनके लिए अलर्ट जारी करती है। नासा ने आज 2 एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो धरती के बेहद करीब आने वाले हैं। एस्टरॉयड 2026 EC1 धरती के करीब से गुजरने वाला है। यह 47 फीट का एस्टरॉयड है जो 15.4 लाख किलोमीटर तक धरती के करीब आने वाला है। यह दूरी काफी कम है। यह पृथ्वी के काफी करीब होगा। यह एक बड़े मकान जितना है जो पृथ्वी पर भारी नुकसान कर सकता है।
Asteroid 2007 EG भी आज पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह एस्टरॉयड 150 फीट बड़ा है। यह धरती के बेहद करीब आने वाला है। जब यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होगा तो यह केवल 17 लाख किलोमीटर दूर होगा, जो कि बहुत कम दूरी है। ऐसे में एस्टरॉयड को पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित कर सकता है और यह पृथ्वी की दिशा में खिंच सकता है।
एस्टरॉयड अक्सर अपनी कक्षा में घूमते हैं। ये छोटे चट्टानी टुकड़े सूर्य की परिक्रमा करते हैं। कई बार पृथ्वी इनके रास्ते में आ जाती है। हालांकि अभी तक एस्टरॉयड के टकराने की घटनाएं बहुत कम हैं। लेकिन किसी बड़े ग्रह का गुरुत्वाकर्षण इन्हें अपनी तरफ खींच सकता है और यह ग्रह से टकरा सकते हैं। इसलिए पृथ्वी की ओर आने वाले एस्टरॉयड्स को नासा लगातार ट्रैक करती रहती है। हालांकि आज आने वाले दोनों ही एस्टरॉयड के लिए नासा ने टकराव जैसी संभावना की जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन