• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon ने शुरू किया पहला फ्लोटिंग स्टोर, श्रीनगर की डल लेक पर होगी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी

Amazon ने शुरू किया पहला फ्लोटिंग स्टोर, श्रीनगर की डल लेक पर होगी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी

कंपनी ने अपने डिलीवरी प्रोग्राम 'आई हैव स्पेस' के तहत इस स्टोर की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम की शुरुआत लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी

Amazon ने शुरू किया पहला फ्लोटिंग स्टोर, श्रीनगर की डल लेक पर होगी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी

कंपनी ने अपने डिलीवरी प्रोग्राम 'आई हैव स्पेस' के तहत इस स्टोर की शुरुआत की है

ख़ास बातें
  • यह स्टोर जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में डल झील पर है
  • इससे पूरे श्रीनगर में कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की जल्द डिलीवरी मिल सकेगी
  • इस स्टोर को एक हाउसबोट पर खोला गया है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भारत में अपना पहला फ्लोटिंग स्टोर खोलने की घोषणा की है। यह स्टोर जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में डल झील पर है। कंपनी ने अपने डिलीवरी प्रोग्राम 'आई हैव स्पेस' के तहत इस स्टोर की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम की शुरुआत लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी। इसमें देश के 400 से अधिक शहरों और कस्बों में लगभग 28,000 किराना स्टोर्स शामिल हैं। 

डल लेक पर हाउसबोट Selec Town के मालिक, Murtaza Khan Kashi प्रत्येक दिन कस्टमर्स को उनकी हाउसबोट पर पैकेज की डिलीवरी करेंगे। Amazon Logistics के भारत में डायरेक्टर, Karuna Shankar Pande ने बताया कि इससे पूरे श्रीनगर में कस्टमर्स को प्रोडक्ट्स की जल्द डिलीवरी मिल सकेगी। इससे छोटे कारोबारियों के लिए मौके बढ़ेंगे और एमेजॉन का डिलीवरी नेटवर्क मजबूत होगा। कंपनी के इस प्रोग्राम के तहत स्थानीय स्टोर्स और कारोबारियों के साथ दो से चार किलोमीटर के दायरे में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करने के लिए टाई-अप किया जाता है। 

इस प्रोग्राम में शामिल पार्टनर्स को उनके स्टोर पर पैकेज मिलते हैं, जिन्हें कस्टमर्स तक पहुंचाना होता है। इसमें कस्टमर्स तक पहुंचाए गए पैकेज की संख्या के आधार पर एमेजॉन से भुगतान मिलता है। इसमें शामिल होने के लिए लोकल पार्टनर्स को कोई इनवेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं होती। 

हाल ही में एमेजॉन की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Prime Video ने बिजनेस रिएलिटी सीरीज 'मिशन स्टार्ट अब' की घोषणा की थी। इसके लिए केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के कार्यालय के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस सात एपिसोड की सीरीज में ऐसे उभरते हुए आंत्रप्रेन्योर्स को दिखाया जाएगा जिनका फोकस सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर असर डालने की क्षमता रखने वाले इनोवेशंस पर है। इस सीरीज में ये आंत्रप्रेन्योर्स अपने कारोबार को बढ़ाने और इसके लिए फंडिंग हासिल करने से जुड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। इस बारे में Prime Video ने बताया था, "दुनिया के सबसे बड़े और सबसे चुनौतीपूर्ण स्टार्टअप इकोसिस्टम्स में से एक भारत में है। देश में बनी इस सीरीज में तीन प्रमुख इनवेस्टर्स भी शामिल होंगे जो भारत के अगले यूनिकॉर्न की खोज करेंगे।" इस सीरीज में शुरुआती स्तर के 10 फाउंडर्स के कारोबार से जुड़े स्किल्स का परीक्षण किया जाएगा। इस बिजनेस रिएलिटी सीरीज को तैयार किया जा रहा है और इसका जल्द ही प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »