EVs के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में टेस्ला ने अपने मॉडल Y की बिक्री शुरू की थी
सेमीकंडक्टर्स के मार्केट में ताइवान की TSMC का दबदबा है
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) चिप्स के सेगमेंट में एंट्री कर रही है। बिलिनेयर Elon Musk की यह कंपनी इसके लिए जल्द ही Terafab प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। पिछले वर्ष मस्क ने कहा था कि टेस्ला को AI चिप्स बनाने के लिए एक यूनिट लगानी होगी।
EVs के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली यह कंपनी अपने ऑटोनॉमस व्हीकल्स की योजना को पूरा करने के लिए AI चिप का डिजाइन तैयार कर रही है। मस्क ने बताया था कि टेस्ला इसके लिए Intel के साथ कार्य कर सकती है। उनका कहना था, "हमने कोई डील साइन नहीं की है लेकिन इंटेल के साथ हम बातचीत कर सकते हैं।" इससे पहले भी मस्क ने AI5 चिप का टीजर दिया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए ताइवान की TSMC और दक्षिण कोरिया की Samsung के साथ भी टाई-अप किया जा सकता है। सेमीकंडक्टर्स के मार्केट में TSMC का दबदबा है। बहुत सी स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल कंपनियों को यह सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई करती है।
इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का टेस्ला ने उत्तर नहीं दिया। टेस्ला के सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर सहित ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स में AI चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष मस्क ने बताया था, "हमें टेस्ला की Terafab यूनिट शुरू करनी होगी। यह यूनिट काफी बड़ी हो सकती है। हमें चिप्स की जितनी वॉल्यूम की जरूरत है उसे हासिल करने के लिए मुझे कोई रास्ता नहीं दिखता।" EVs के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है।
भारत में पिछले वर्ष जुलाई में टेस्ला ने अपने मॉडल Y की बिक्री शुरू की थी। देश में कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। कंपनी के मॉडल Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट भी उपलब्ध है। मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ ज्यादा की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत