45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत

वाशिंग मशीन की कैपिसिटी 10 किलो की है जिसमें इसकी वाशिंग और स्पिनिंग, दोनों तरह की क्षमता शामिल है।

45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत

Photo Credit: JD.com

Xiaomi ने नई टॉप लोड वाशिंग मशीन लॉन्च की है। कंपनी की नई Mijia वाशिंग मशीन 10kg कैपिसिटी के साथ आती है।

ख़ास बातें
  • इसका वाशिंग रेश्यो 1.25 है और इसमें फोरवे वाटर फ्लो सिस्टम दिया गया है।
  • मशीन पुराने मॉडल की तुलना में 26% कम पानी की खपत करती है।
  • यह साइज में कॉम्पेक्ट है और केवल 0.3 स्क्वायर मीटर में आ सकती है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नई टॉप लोड वाशिंग मशीन लॉन्च की है। कंपनी की नई Mijia वाशिंग मशीन 10kg कैपिसिटी के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह 45 टीशर्ट, 8 स्पोर्ट्स वियर सेट, और 4 बेडिंग सेट एक सिंगल साइकल में धो सकती है। इसमें 8 तरह के वाटर लेवल सेट किए जा सकते हैं। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और केवल 0.3 स्क्वायर मीटर में आ सकती है। मशीन पुराने मॉडल की तुलना में 26% कम पानी की खपत करती है। इसमें 7% कम बिजली की खपत होती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स। 

Xiaomi Mijia 10kg Top Load Washing Machine Price

Xiaomi Mijia 10kg टॉप लोड वाशिंग मशीन का मॉडल नम्बर XQB100MJ109 है जो लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। Mijia 10kg Top Load वाशिंग मशीन की कीमत 799 युआन (लगभग 10,500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi Mijia 10kg Top Load Washing Machine Specifications

Mijia 10kg टॉप लोड वाशिंग मशीन की कैपिसिटी 10 किलो की है जिसमें इसकी वाशिंग और स्पिनिंग, दोनों तरह की क्षमता शामिल है। खासतौर पर यह बड़ी फैमिली के लिए काफी उपयोगी है। शाओमी वाशिंग मशीन (via), 45 टीशर्ट, 8 स्पोर्ट्स वियर सेट, और 4 बेडिंग सेट एक सिंगल साइकल में धो सकती है। इसमें 8 तरह के वाटर लेवल सेट किए जा सकते हैं। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और केवल 0.3 स्क्वायर मीटर में आ सकती है। 

इसका वाशिंग रेश्यो 1.25 है और इसमें फोरवे वाटर फ्लो सिस्टम दिया गया है जिससे डिटरजेंट कपड़ों में अंदर तक जाकर गंदगी को साफ करता है। शाओमी के अनुसार यह बिजली की कम खपत करती है और इसकी रेटिंग Level 1 की है। नई 10 किलोग्राम कैपिसिटी की वाशिंग मशीन पुराने मॉडल की तुलना में 26% कम पानी की खपत करती है। इसमें 7% कम बिजली की खपत होती है। इसमें स्मार्ट वाटर और पावर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। यह बिजली पानी की कम खपत भले ही करती है लेकिन उससे परफॉर्मेंस में कोई फर्क नहीं आता है। 

वाशिंग मशीन में स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है। यह Mijia App के माध्यम से रिमोट कंट्रोल हो सकती है। ऐप के माध्यम से यूजर इसमें शेड्यूलिंग, मॉनिटरिंग और नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकता है। यह Xiaomi HyperOS Connect को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें XiaoAI वॉयस कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। यह स्मार्ट स्पीकर, और OTA अपडेट्स भी सपोर्ट करती है। वाशिंग मशीन में 10 प्रकार के वाशिंड मोड दिए गए हैं जिसमें स्ट्रॉन्ग, जेंटल और माइट रिमूवल भी शामिल है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »