• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart ने मंगाया iPhone 15, घर पर पहुंचे दो डिलीवरी बॉय; स्कैम का शिकार होने से ऐसे बचा ग्राहक

Flipkart ने मंगाया iPhone 15, घर पर पहुंचे दो डिलीवरी बॉय; स्कैम का शिकार होने से ऐसे बचा ग्राहक

ग्राहक ने रेडिट पर एक लंबे पोस्ट में पूरी घटना की जानकारी दी है, जहां उसने बताया कि कैसे एक नकली Flipkart डिलीवरी एजेंट ने उसे ठगने की कोशिश की।

Flipkart ने मंगाया iPhone 15, घर पर पहुंचे दो डिलीवरी बॉय; स्कैम का शिकार होने से ऐसे बचा ग्राहक

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Flipkart से एक व्यक्ति ने iPhone 15 ऑर्डर किया था
  • घर पर नकली डिलीवरी बॉय पहुंचा और ओपन-बॉक्स डिलीवरी करने से मना किया
  • थोड़ी देर में घर पर असली Flipkart डिलीवरी बॉय पहुंच गया
विज्ञापन
ई-कॉमर्स डिलीवरी स्कैम कोई नई बात नहीं है। समय-समय पर, खासतौर पर फेस्टिव सीजन पर लगने वाली बड़ी ई-कॉमर्स सेल के दौरान ये स्कैम और अधिक बढ़ जाते हैं। अभी तक लोगों को मोबाइल फोन या अन्य प्रोडक्ट के बजाय साबुन या ईंट मिल रही थी और अब बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना रिपोर्ट हुई है, जहां एक ग्राहक बड़े घोटाले से बाल-बाल बच गया। मामला एक नकली फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट से जुड़ा है, जिसने इस ग्राहक को एक सीलबंद बॉक्स सौंपने का प्रयास किया, यह दावा करते हुए कि इसमें उसकी बहन द्वारा ऑर्डर किया गया iPhone 15 है।

इस ग्राहक ने रेडिट पर एक लंबे पोस्ट में पूरी घटना की जानकारी दी है, जहां उसने बताया कि कैसे एक नकली Flipkart डिलीवरी एजेंट ने उसे ठगने की कोशिश की। बेंगलुरु में रहने वाले व्यक्ति ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी बहन ने Flipkart पर एक iPhone के लिए एडवांस पेमेंट किया था और ओपन-बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन चुना था। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि फ्लिपकार्ट ओपन-बॉक्स डिलीवरी सिस्टम में डिलीवरी करने वाला व्यक्ति ग्राहक को आइटम सौंपने से पहले पैकेज को खुद खोलकर जांचता है और यदि सब ठीक रहता है, तो ही उसे डिलीवर मार्क करता है।
 
हालांकि, फर्जी एजेंट ने ग्राहक को बॉक्स खोलकर दिखाने से इनकार कर दिया। ग्राहक ने इसे अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करना शुरू किया, जिसमें डिलीवरी करने वाला पैकेज खोलने से मना करता सुनाई दे रहा है। बाद में ग्राहक ने फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर ऑर्डर के स्टेटस को भी जांचा, जहां ओपन-बॉक्स डिलीवरी दर्शाया गया था। साथ ही, उन्होंने घटना की रिपोर्ट करने के लिए ग्राहक सेवा से संपर्क किया। नकली डिलीवरी एजेंट के जाने के कुछ ही मिनट बाद, फ्लिपकार्ट का आधिकारिक डिलीवरी एक्जीक्यूटिव असली पैकेज के साथ निवासी के घर पहुंचा।

अपने पोस्ट में व्यक्ति ने लिखा, (अनुवादित) ''मेरी बहन ने फ्लिपकार्ट सेल में VIP मेंबरशिप के साथ iPhone 15 खरीदा, यह एक ओपन बॉक्स डिलीवरी थी। यह व्यक्ति एक बड़े पैकेज के साथ यह दावा करते हुए डिलीवरी करने आया था कि वह ओपन-बॉक्स का काम नहीं कर सकता। हमें जैसा है वैसा ही स्वीकार करना है। मैंने मना कर दिया, उसने कुछ यादृच्छिक लोगों को बुलाया, उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सुविधा नहीं है।''

पोस्ट में आगे लिखा गया कि ''वह बहुत डरा हुआ था क्योंकि मैंने यह सब रिकॉर्ड कर लिया था। अपराध में अपने सहयोगियों को कन्नड़ में बताना कि मैंने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया है। मैंने पैकेज स्वीकार नहीं किया, दो मिनट के अंदर दूसरा आदमी बहुत छोटा पैकेज देने आया और बोला कि वह खुला डिब्बा ले लेगा। पोस्ट में आगे यह भी बताया गया था कि ग्राहक को प्रोडक्ट इसलिए मिला क्योंकि उसने सब कुछ रिकॉर्ड किया, अन्यथा उसे इसके प्रोडक्ट के बजाय कुछ और मिला होता।

रेडिट पोस्ट को सैकड़ों बार देखा जा चुका है और यह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। निश्चित तौर पर तेजी से बढ़ रही ई-कॉमर्स स्कैम घटनाओं में यह एक और बड़ा किस्सा जुड़कर अविश्वास को बढ़ाने का काम करेगा। Gadgets 360 आपको इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अपने अहम पैकेज की केवल ओपन-बॉक्स (केवल Flipkart पर) डिलीवरी लेने की सलाह देगा। इसके लिए आप डिलीवरी करने वाले व्यक्ति द्वारा बॉक्स को खोलते समय उसकी रिकॉर्डिंग भी करनी चाहिए। इसके अलावा, यदि आप किसी अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शॉपिंग करते हैं, तो डिलीवरी लेने के बाद उसे खोलते समय शुरुआत से वीडियो रिकॉर्ड करना एक अच्छा ऑप्शन रहता है, जिसे आप गड़बड़ होने पर सबूत की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  2. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  3. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  4. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. 27 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का धांसू फोन, 50MP डुअल कैमरा से लैस, आया धमाका ऑफर
  8. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  9. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
  10. RBI ला सकता है प्लास्टिक के नोट? जानें क्या होते हैं पॉलीमर नोट और कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »