Apple के चीफ Tim Cook ने कहा, जल्द भारत की दोबारा यात्रा का है इंतजार

कुक की यह यात्रा भारत में एपल की मौजूदगी के 25 वर्ष पूरे होने के साथ हुई थी। उन्होंने 18 अप्रैल को मुंबई में एपल के पहले स्टोर का उद्धाटन किया था

Apple के चीफ Tim Cook ने कहा, जल्द भारत की दोबारा यात्रा का है इंतजार

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है

ख़ास बातें
  • कुक ने 18 अप्रैल को मुंबई में एपल के पहले स्टोर का उद्धाटन किया था
  • एपल ने 2017 में भारत में आईफोन बनाने की शुरुआत की थी
  • देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के चीफ Tim Cook ने अपनी भारत यात्रा की समाप्त पर कहा कि उन्हें जल्द देश में वापस आने का इंतजार है। कुक की यह यात्रा भारत में एपल की मौजूदगी के 25 वर्ष पूरे होने के साथ हुई थी। उन्होंने 18 अप्रैल को मुंबई में एपल के पहले स्टोर का उद्धाटन किया था। इसके बाद राजधानी के साकेत में कंपनी के दूसरे स्टोर की शुरुआत पर भी वह मौजूद थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी कुक ने मीटिंग की थी। 

कुक ने अपनी भारत यात्रा को लेकर ट्वीट में कहा, "भारत में बहुत अच्छा सप्ताह रहा! देश भर में हमारी टीमों को धन्यवाद। मुझे वापसी का इंतजार रहेगा।" देश में कंपनी एक्सक्लूसिव एपल प्रीमियम रिसेलर स्टार्स, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसी लार्ज फॉर्मेट रिटेल चेन्स, मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। कंपनी ने मुंबई और दिल्ली में अपने दो स्टोर्स भी खोले हैं। एपल ने 2017 में भारत में आईफोन बनाने की शुरुआत की थी। कुक ने अपनी यात्रा के अंतिम दिन Bharti Group के फाउंडर और चेयरमैन, Sunil Mittal से मुलाकात की। इसमें कुक और मित्तल ने भारत और अफ्रीका में अपने बिजनेस में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है।  मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट में Samsung की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की रही। कंपनी ने इस सेगमेंट में लगभग 36,000 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट किया है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। 

एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। फरवरी में एशिया में Xiaomi को पीछे छोड़कर Apple दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी। इन कंपनियों के लिए एशिया बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दो बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत और चीन हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  2. 80th Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  4. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  8. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  9. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  10. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »