iQoo 12 5G का Android-14 बेस्ड Funtouch OS 13 के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। इसे 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है

iQoo 12 5G का Android-14 बेस्ड Funtouch OS 13 के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी

ख़ास बातें
  • iQoo 12 में क्वालकॉम का नया चिपसेट दिया जाएगा
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo ने इस महीने की शुरुआत में iQoo 12 सीरीज का इंटरनेशनल लॉन्च किया था। इसमें iQoo 12 और iQoo 12 Pro शामिल हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल iQoo 12 को 12 दिसंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके प्रो मॉडल के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। iQoo 12 में क्वालकॉम का नया चिपसेट दिया जाएगा। 

यह सीरीज पिछले वर्ष के अंत में चीन में लॉन्च किए गए iQoo 11 5G की जगह लेगी। कंपनी ने बताया है कि iQoo 12 को देश में एंड्रॉयड 14-बेस्ड Funtouch OS 14 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट  Amazon के जरिए की जाएगी। चीन में iQoo 12 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB का CNY 4,299 (लगभग 50,000 रुपये) का है। इसके 16 GB RAM + 1 TB स्टोरेज वाले वेरिएंट को CNY 4,699 (लगभग 53,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को Burning Way, Legend Edition और Track Version कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। iQoo 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में iQoo ने Z8 और Z8x को लॉन्च किया था। ये iQoo Z7 और Z7x की जगह लेंगे। iQoo Z8 में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8200 SoC और Z8x में क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट है। ये दोनों स्मार्टफोन्स डुअल रियर कैमरा के साथ हैं। कंपनी के Z8 और Z8x में 6.64 इंच IPS फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 बेस्ड OriginOS 3.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलते हैं। iQoo Z8 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  7. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »