Amazon Prime की मेंबरशिप हुई महंगी, कंपनी ने 67 प्रतिशत तक बढ़ाया प्राइस

एमेजॉन प्राइम की मासिक और तिमाही मेंबरशिप के प्राइसेज क्रमशः 120 रुपये और 140 रुपये बढ़ाए गए हैं

Amazon Prime की मेंबरशिप हुई महंगी, कंपनी ने 67 प्रतिशत तक बढ़ाया प्राइस

कंपनी ने वार्षिक मेंबरशिप की कॉस्ट नहीं बढ़ाई है

ख़ास बातें
  • इसके मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस सबसे अधिक 67 प्रतिशत बढ़ा है
  • एमेजॉन ने लगभग सात वर्ष पहले प्राइम मेंबरशिप की शुरू की थी
  • इन सब्सक्रिप्शन प्लान की अवधि का बेनेफिट्स पर असर नहीं होगा
विज्ञापन
देश में Amazon Prime के मासिक और तिमाही प्लान के प्राइसेज बढ़ गए हैं। हालांकि, वार्षिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस नहीं बढ़ाया गया है। कस्टमर्स को Amazon Prime की वार्षिक मेंबरशिप के लिए पहले की तरह 1,499 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, मासिक और तिमाही मेंबरशिप के प्राइसेज क्रमशः 120 रुपये और 140 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान का प्राइस सबसे अधिक 67 प्रतिशत बढ़ा है। 

Amazon के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, एमेजॉन प्राइम का मासिक सब्सक्रिप्शन प्राइस बढ़कर 299 रुपये और तिमाही प्लान का प्राइस 599 रुपये हो गया है। पहले इनकी कॉस्ट क्रमशः 179 रुपये और 459 रुपये की थी। इसका मतलब है कि मासिक प्लान लगभग 67 प्रतिशत और तिमाही प्लान लगभग 31 प्रतिशत महंगा हुआ है। हालांकि, कंपनी ने वार्षिक मेंबरशिप की कॉस्ट नहीं बढ़ाई है और इसके लिए पहले की तरह 1,499 रुपये देने होंगे। इन सब्सक्रिप्शन प्लान की अवधि का इनके साथ मिलने वाले बेनेफिट्स पर असर नहीं पड़ेगा। यूजर्स को बिना किसी न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू के एक से दो दिन में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी मिलेगी। 

इसके साथ ही यूजर्स को Prime Video, Prime Music और Prime Reading का एक्सेस भी मिलेगा। यूजर्स को एमेजॉन की साइट पर टॉप डील्स का एक्सक्लूसिव एक्सेस और लाइटनिंग डील्स का 30 मिनट पहले एक्सेस होगा। एमेजॉन ने लगभग सात वर्ष पहले देश में प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की थी और तब इसकी वार्षिक मेंबरशिप का प्राइस 499 रुपये था। कंपनी ने इसके दो वर्ष बाद मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया था। एमेजॉन प्राइम की ओर से कम प्राइस वाली प्राइम लाइट मेंबरशिप की भी पेशकश की जाती है। इसकी कॉस्ट 999 रुपये प्रति वर्ष की है। इसमें न्यूनतम ऑर्डर की वैल्यू के बिना दो दिन में मुफ्त डिलीवरी, लाइटनिंग डील्स और एमेजॉन की 'डील्स ऑफ द डे' का जल्द एक्सेस जैसे बेनेफिट्स शामिल हैं। 

प्राइम लाइट के सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड वीडियो कंटेंट का फायदा भी ले सकते हैं, जो एमेजॉन प्राइम में मिलने वाले बेनेफिट के समान है। हालांकि, प्राइम लाइट पर कंटेंट स्टैंडर्ड डेफिनिशन (SD) क्वालिटी में उपलब्ध होगा और इसके साथ विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। इसे एक बार में दो डिवाइसेज पर स्ट्रीम किया जा सकता है, जिनमें से एक मोबाइल फोन होना चाहिए। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »