• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • भारत में Samsung की बढ़ी मुश्किल, चुकाना होगा 5,140 करोड़ से ज्यादा पिछला टैक्स, जुर्माना

भारत में Samsung की बढ़ी मुश्किल, चुकाना होगा 5,140 करोड़ से ज्यादा पिछला टैक्स, जुर्माना

इस कंपनी ने टेलीकॉम इक्विपमेंट का इम्पोर्ट कर उसे बिलिनेयर Mukesh Ambani की टेलीकॉम सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Reliance Jio को बेचा था

भारत में Samsung की बढ़ी मुश्किल, चुकाना होगा 5,140 करोड़ से ज्यादा पिछला टैक्स, जुर्माना

इम्पोर्ट के गलत क्लासिफिकेशन को लेकर सैमसंग को लगभग दो वर्ष पहले एक चेतावनी भी दी गई थी

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष भारत में नेट प्रॉफिट 95 करोड़ डॉलर से अधिक का था
  • यह अपनी नेटवर्क डिविजन के जरिए भी टेलीकॉम इक्विपमेंट का इम्पोर्ट करती है
  • सैमसंग को लगभग दो वर्ष पहले एक चेतावनी भी दी गई थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Samsung को भारत में टेलीकॉम इक्विपमेंट के इम्पोर्ट पर टैरिफ को बचाना महंगा पड़ा है। कंपनी को 60.1 करोड़ डॉलर (लगभग 5,140 करोड़ रुपये) से अधिक का पिछला टैक्स और पेनल्टी चुकाने का ऑर्डर दिया गया है। हाल के वर्षों में यह इस तरह की सबसे बड़ी टैक्स डिमांड्स में से एक है। 

देश के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली सैमसंग का पिछले वर्ष भारत में नेट प्रॉफिट 95 करोड़ डॉलर से अधिक का था। यह अपनी नेटवर्क डिविजन के जरिए भी टेलीकॉम इक्विपमेंट का इम्पोर्ट करती है। टैरिफ से बचने के लिए इम्पोर्ट के गलत क्लासिफिकेशन को लेकर सैमसंग को लगभग दो वर्ष पहले एक चेतावनी भी दी गई थी। इस कंपनी ने टेलीकॉम इक्विपमेंट का इम्पोर्ट कर उसे बिलिनेयर Mukesh Ambani की टेलीकॉम सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी Reliance Jio को बेचा था। सैमसंग ने इस मामले की स्क्रूटनी को रोकने की भी कोशिश की थी। कंपनी ने कहा था कि इम्पोर्ट किए गए इक्विपमेंट पर टैरिफ नहीं लगता। 

हालांकि, कस्टम्स अथॉरिटीज ने सैमसंग की इस दलील को गलत बताया था और इसे लेकर एक ऑर्डर जारी किया था। यह ऑर्डर सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन Reuters ने इसे देखा है। इस ऑर्डर में कहा गया है कि सैमसंग ने देश के कानूनों का उल्लंघन किया है और कस्टम्स अथॉरिटीज के सामने क्लीयरेंस के लिए जानबूझ कर गलत दस्तावेज पेश किए थे। इस ऑर्डर में कमिश्नर ऑफ कस्टम्स, Sonal Bajaj ने कहा है कि जांच में पाया गया था कि सैमसंग ने व्यवसाय से जुड़े सभी नैतिक मूल्यों और इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड्स को अपने मुनाफे को अधिकतम करने के लिए तोड़ा है। 

इस ऑर्डर में देश में सैमसंग के सात एग्जिक्यूटिव्स पर भी 8.1 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इन एग्जिक्यूटिव्स में कंपनी की नेटवर्क डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट, Sung Beam Hong, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Dong Won Chu, जनरल मैनेजर (फाइनेंस), Sheetal Jain और जनरल मैनेजर (इनडायरेक्ट टैक्सेज), Nikhil Aggarwal शामिल हैं। इस बारे में सैमसंग ने एक स्टेटमेंट में कहा कि यह मुद्दा कस्टम्स की ओर से गुड्स के क्लासिफिकेशन की व्याख्या से जुड़ा है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह देश के कानूनों का पालन करती है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »