Google Search में AI मोड भारत में हुआ शुरू, जानें कैसे करें उपयोग

Google ने भारत में सभी यूजर्स के लिए AI मोड शुरू कर दिया है।

Google Search में AI मोड भारत में हुआ शुरू, जानें कैसे करें उपयोग

Photo Credit: Google

Google Search AI भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

ख़ास बातें
  • Google ने भारत में सभी यूजर्स के लिए AI मोड शुरू कर दिया है।
  • Google Search में AI मोड का अनुभव शुरू किया जा रहा है।
  • गूगल मेन वेबपेज पर जाकर AI मोड टैब पर क्लिक करके AI मोड शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

Google ने भारत में सभी यूजर्स के लिए AI मोड शुरू कर दिया है। अब Google से अपने सवाल के बारे में पूछना और AI पर बेस्ड मददगार उत्तर पाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा वेब पर सब्जेक्ट को और गहराई से सर्च करने में पहले से ज्यादा मदद होगी। Google AI मोड को इस साल की शुरुआत में I/O 2025 में पेश किया गया था। अब अमेरिका और भारत में लोग नए सर्च के तरीके को आजमा सकते हैं। आइए AI Search के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Google ने जून में Labs में एक प्रयोग के तौर पर भारत में अपने सबसे पावरफुल AI सर्च AI मोड को पहली बार पेश किया था। लोगों की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही है। यूजर्स को इसकी स्पीड और रिस्पॉन्स भी काफी बेहतर लगा। यूजर्स ने इसे अलग-अलग तरीकों से उपयोग किया, सीखने के लिए, किसी विषय की गहराई से लेकर मुश्किल से मुश्किल सवालों तक को समझने के लिए इसका उपयोग किया गया। सर्च एआई गूगल के इस सेगमेंट में एक बड़ा कदम साबित होगा।

अब Google Search में AI मोड का अनुभव शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए लैब्स में साइन अप की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में यूजर्स को सर्च में और Google ऐप के सर्च बार में AI मोड के लिए एक नया टैब नजर आएगा जो कि अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। लैब्स लॉन्च के सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे, जिससे यूजर्स टाइप कर पाएंगे, अपनी आवाज का उपयोग कर पाएंगे या लेंस से फोटो भी खींच पाएंगे। इससे यूजर्स को मददगार लिंक्स के साथ फुल डिटेल के साथ उत्तर मिल पाएंगे। वहीं फॉलो अप सवालों के साथ और गहराई से सवालों के जवाब खोज कर पाएंगे। अब यह देखना है कि यह एंड-टू-एंड एआई सर्च अनुभव यूजर्स के सवालों का पता लगाने और उनके आसपास की दुनिया को समझने में उनकी कैसे मदद करता है।


Google सर्च में AI मोड कैसे करें उपयोग: 

  • यूजर्स गूगल के मेन वेबपेज पर जाकर AI मोड टैब पर क्लिक करके AI मोड शुरू कर सकते हैं।
  • इसके बाद सर्च में मेन एआई मोड पेज खुल जाएगा। 
  • यूजर्स को सर्च पैनल के टॉप पर बाईं ओर ऑल, न्यूज और शॉपिंग टैब के साइड में AI मोड भी नजर आएगा।
  • Google यह नया ऑप्शन सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध है।
  • आने वाले महीनों में यह अन्य भाषाओं में भी सुविधा प्रदान करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »