Google Pixel 9a की बात कर रहे हैं, जिसे डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले है।
Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य गैजेट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम Google Pixel 9a की बात कर रहे हैं, जिसे डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। सेल के दौरान कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Google Pixel 9a पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 9a का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 7000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 42,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 40,050 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में चौथी जेन का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस Qi चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Google Pixel 9a एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9a के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एएफसी, जीपीएस, NavIC और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल हैं। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 154.7 मिमी, चौड़ाई 73.3 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 185.9 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट