• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • क्या आपका नंबर अगला हो सकता है? AI की मदद से सरकार ब्लॉक कर रही है SIM, 4 लाख हुए बंद

क्या आपका नंबर अगला हो सकता है? AI की मदद से सरकार ब्लॉक कर रही है SIM, 4 लाख हुए बंद

DoT के फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FRI) सिस्टम की वजह से पिछले महीने ही UPI प्लेटफॉर्म्स, जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm, कई करोड़ रुपये की संभावित फ्रॉड ट्रांजैक्शन्स रोक पाए।

क्या आपका नंबर अगला हो सकता है? AI की मदद से सरकार ब्लॉक कर रही है SIM, 4 लाख हुए बंद

Photo Credit: Pexels

FRI सिस्टम SIM और उसके नेटवर्क को ब्लॉक करने का काम AI-पावर्ड पैटर्न मैचिंग से करता है

ख़ास बातें
  • DoT का AI सिस्टम अब तक 4 लाख तक SIM कार्ड ब्लैकलिस्ट कर चुका है
  • हर दिन 2,000 नंबर पकड़े जा रहे हैं, जो स्कैम में यूज हो रहे थे
  • इसकी मदद से GPay, PhonePe आदि ने भी करोड़ों की फ्रॉड ट्रांजैक्शन रोकी
विज्ञापन

अगर आप भी किसी अनजान नंबर से आए इन्वेस्टमेंट या नौकरी के ऑफर पर भरोसा कर लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलिकॉम विभाग (DoT) ने एक खास AI-बेस्ड सिस्टम से अब तक 3 से 4 लाख तक SIM कार्ड्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ये सभी नंबर कथित रूप से धोखाधड़ी और स्कैम से जुड़े थे। इसके लिए DoT ने एक खास फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FRI) सिस्टम तैयार किया है, जिसे कुछ ही महीने पहले लॉन्च किया गया था।

ET की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, DoT के इस FRI सिस्टम ने अब तक 3 से 4 लाख SIM कार्ड्स को ब्लॉक किया है। यह टूल कथित तौर पर हर दिन करीब 2,000 मोबाइल नंबर डिटेक्ट कर रहा है, जो ज्यादातर नौकरी और इन्वेस्टमेंट जैसे फ्रॉड स्कैम्स से जुड़े होते हैं।

DoT के एक सीनियर अधिकारी ने पब्लिकेशन को बताया कि जैसे ही कोई मोबाइल नंबर FRI के जरिए "हाई रिस्क" के रूप में मार्क होता है, तो सिस्टम उस नंबर से जुड़े अन्य SIM कार्ड्स को भी नेटवर्क पर खोज लेता है। यह काम AI-पावर्ड पैटर्न मैचिंग से होता है। यानी सिर्फ एक नंबर ही नहीं, उससे जुड़े पूरे नेटवर्क को ट्रैक कर लिया जाता है।

इस सिस्टम की वजह से पिछले महीने ही UPI प्लेटफॉर्म्स, जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm, कई करोड़ रुपये की संभावित फ्रॉड ट्रांजैक्शन्स रोक पाए हैं।

जुलाई 2025 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंकों, चाहे वे कॉमर्शियल हों, पेमेंट बैंक हों या कोऑपरेटिव बैंक हो, को FRI सिस्टम को अपने प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट करने की सलाह दी थी। इसके बाद FRI सिस्टम में कुछ सुधार करते हुए प्रोसेसिंग स्पीड और एक्शन लेने के टाइम को भी घटाया गया है।
 

DoT का FRI सिस्टम क्या है?

ये टेलिकॉम डिपार्टमेंट का एक AI-पावर्ड टूल है जो स्कैम में इस्तेमाल हो रहे नंबर पकड़ता है।

कितने SIM कार्ड्स को अब तक ब्लैकलिस्ट किया गया है?

DoT के मुताबिक अब तक 3 से 4 लाख SIM कार्ड्स FRI के ज़रिए ब्लैकलिस्ट हुए हैं।

यह हर दिन कितने नंबर पकड़ता है?

सतन 2,000 मोबाइल नंबर्स को डेली 'हाई रिस्क' के रूप में टैग किया जाता है।

क्या बैंकों ने भी इसे अपनाया है?

हां, RBI ने सभी बैंकों को इसे अपने सिस्टम में इंटीग्रेट करने को कहा है।

इसका सबसे बड़ा फायदा क्या है?

स्कैमर्स नंबर बदलकर भी नहीं बच सकते क्योंकि यह AI से पैटर्न डिटेक्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »