Penalty

Penalty - ख़बरें

  • Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
    Amazon और Flipkart ने अपनी कैंसलेशन फीस के नियमों में फेस्टिव सीजन से पहले बदलाव कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Amazon ने अपनी इजी शिप और सेल्फ शिप सर्विस का इस्तेमाल करने वाले सेलर्स के लिए ऑर्डर कैंसलेशन फीस कैलकुलेट करने का तरीका बदल दिया है। Flipkart ने सेलर्स के लिए थ्री-लेवल वाला पेनल्टी सिस्टम शुरू किया है जो डेडलाइन तक भी ऑर्डर पूरा नहीं कर पाते हैं।
  • Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
    इस बारे में CCI की ओर से हाल ही में दिए गए एक ऑर्डर में कहा गया है कि एपल ने अपना फाइनेंशियल डेटा और जांच पर अपने विचार की जानकारी नहीं दी है। इसके बजाय कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित एक अलग मामले का हवाला दिया है जिसमें एपल ने देश के एंटीट्रस्ट पेनल्टी कानून को चुनौती दी है। एपल के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है।
  • Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
    Meta और YouTube पर जुर्माना लगा है। वाशिंगटन में जूरी ने एक केस का फैसला सुनाते हुए दोनों प्लेटफॉर्म्स को जुर्माना देने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया कंपनी को लेकर फैसले में कहा गया है कि मेटा ने अपने लत लगाने वाले डिजाइन के चलते युवा यूजर्स को हानि पहुंचाई है।
  • बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
    क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर एक प्रतिशत के टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत के टैक्स और सेस में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले वित्त वर्ष में सरकार को क्रिप्टो एक्सचेंजों से VDA पर मिलने वाले TDS में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
  • Apple ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया के खिलाफ हाई कोर्ट से लगाई गुहार
    कंपनी ने कहा है कि उसे आशंका है कि अगर CCI ने पेनल्टी लगाने के लिए उसके इंटरनेशनल टर्नओवर का इस्तेमाल किया तो उसे 38 अरब डॉलर तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। देश के एक कोर्ट में कंपनी ने 2024 के पेनल्टी से जुड़े रूल्स को चुनौती दी है। इस मामले की सुनवाई चल रही है। CCI ने इसके बावजूद पिछले वर्ष वर्ष के अंत में कंपनी से फाइनेंशियल रिकॉर्ड मांगा था।
  • भारत में सैमसंग के एग्जिक्यूटिव्स ने लगाई 692 करोड़ रुपये की पेनल्टी हटाने की गुहार
    इस वर्ष जनवरी में टैक्स अथॉरिटी ने पाया था कि सैमसंग और इसके कुछ एग्जिक्यूटिव्स ने 2018 से 2021 के बीच मोबाइल टावर के एक प्रमुख इक्विपमेंट के इम्पोर्ट का गलत तरीके से वर्गीकरण कर टैरिफ बचाया था। हालांकि, सैमसंग ने इस ऑर्डर को एक टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल में चुनौती दी थी। कंपनी ने इम्पोर्ट के अपने वर्गीकरण को सही बताया था और किसी गड़बड़ी से इनकार किया था।
  • भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को करना होगा कस्टमर्स का दोबारा वेरिफिकेशन, FIU का निर्देश 
    देश में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों से उनके यूजर्स के नो-युअर-कस्टमर (KYC) डेटा का वेरिफिकेशन जून के अंत तक कराने का निर्देश दिया है। सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों को 18 महीने से पुरानी KYC डिटेल्स को रिफ्रेश करना होगा। FIU ने क्रिप्टो एक्टिविटीज की कड़ी निगरानी की योजना बनाई है।
  • Samsung को 5150 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, इंपोर्ट टैरिफ में हेराफेरी से भड़की सरकार
    Samsung और उसके अधिकारियों पर टैरिफ से बचाव के लिए गलत तरीकों को अपनाने के चलते बकाया टैक्स और जुर्माना लगाया गया है। साउथ कोरियन टेक दिग्गज पर यह जुर्माना टेलीकॉम इक्विपमेंट के इंपोर्ट पर लगाया गया है। Samsung इंडिया पर कुल 601 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा है। इसमें 44.6 बिलियन रुपये का बकाया टैक्स या लगभग 520 मिलियन डॉलर और 100 प्रतिशत जुर्माना शामिल है।
  • भारत में Samsung की बढ़ी मुश्किल, चुकाना होगा 5,140 करोड़ से ज्यादा पिछला टैक्स, जुर्माना
    देश के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली सैमसंग का पिछले वर्ष भारत में नेट प्रॉफिट 95 करोड़ डॉलर से अधिक का था। यह अपनी नेटवर्क डिविजन के जरिए भी टेलीकॉम इक्विपमेंट का इम्पोर्ट करती है। टैरिफ से बचने के लिए इम्पोर्ट के गलत क्लासिफिकेशन को लेकर सैमसंग को लगभग दो वर्ष पहले एक चेतावनी भी दी गई थी।
  • IPL की शुरुआत के साथ DGGI ने विदेशी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर कसा शिकंजा 
    डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (DGGI) ने GST की चोरी से जुड़ी कई विदेशी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर शिकंजा कसा है। यह कार्रवाई गैर कानूनी गेमिंग कारोबार से निपटने के लिए की जा रही है। DGGI ने गैर कानूनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से जुड़े बैंक एकाउंट्स को निशाना बनाया है। इसमें लगभग 2,000 एकाउंट्स को अटैच करने के साथ ही लगभग चार करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में कंपनी के स्टोर्स पर छापे
    महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी कंपनी के स्टोर्स पर छापे मारे गए हैं। इन दोनों राज्यों में ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज ने कंपनी के कई स्टोर्स को ट्रेड सर्टिफिकेट के बिना पाया है, जबकि कुछ स्टोर्स एक ट्रेड सर्टिफिकेट को शेयर कर रहे थे। मध्य प्रदेश के इंदौर में ओला इलेक्ट्रिक के कम से कम चार और जबलपुर में दो स्टोर्स पर छापे मारे गए हैं। कंपनी के इन स्टोर्स को 'एक्सपीरिएंस सेंटर' कहा जाता है।
  • एयरटेल पर नियमों के उल्लंघन के कारण 2 राज्यों ने लगाया जुर्माना
    आंध्र प्रदेश में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत सब्सक्राइबर्स के वेरिफिकेशन से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन की वजह से कंपनी पर लगभग 6.59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। महाराष्ट्र में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड सेल्फ-सर्टिफिकेशन से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर कंपनी को 1.37 लाख रुपये का जुर्माना चुकाना होगा।
  • स्पैम कॉल्स और मैसेज पर TRAI के रूल्स से नाराज टेलीकॉम कंपनियां
    टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि इन रूल्स से कुछ आशंकाओं का समाधान नहीं होगा। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने कहा है कि इस समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एक विस्तृत नजरिए की जरूरत है। अगर ऐसी पेनल्टी लगाने की जरूरत है तो वह टेलीकॉम कंपनियों पर नहीं ब्लकि स्पैम कॉल्स और मैसेज करने वालों पर लगाया जाना चाहिए।
  • स्पैम कॉल्स की गलत रिपोर्ट देना टेलीकॉम कंपनियों को पड़ेगा भारी, TRAI लगाएगा जुर्माना
    TRAI के नए रूल्स के तहत स्पैम कॉल्स और मैसेज की गलत रिपोर्ट देने वाली टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए कॉल्स की बहुत अधिक संख्या, कॉल की कम अवधि और इनकमिंग से आउटगोइंग कॉल्स की कम रेशो जैसे मापदंडों के आधार पर कॉल और SMS का एनालिसिस करना अनिवार्य किया है।
  • बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, प्राइस गिरकर 97,800 डॉलर 
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। अमेरिका ने चीन और मेक्सिको सहित कुछ देशों से इम्पोर्ट पर टैरिफ लगाया है।इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटकर लगभग लगभग 97,760 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »