Oppo K13 Turbo Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 39,999 रुपये का है

Oppo K13 Turbo Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में बिल्ट-इन सेंट्रीफ्युगल कूलिंग फैन दिया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 है
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के K13 Turbo Pro की भारत में शुक्रवार (15 अगस्त) से बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo K13 Turbo के साथ लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में बिल्ट-इन सेंट्रीफ्युगल कूलिंग फैन दिया गया है। यह फैन इन स्मार्टफोन्स में एक्टिव कूलिंग सिस्टम का हिस्सा है। इससे हीट को कम रखने में सहायता मिलती है। 

Oppo K13 Turbo Pro का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 39,999 रुपये का है। इस तीन कलर्स - Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को देश में Oppo के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि K13 Turbo Pro को खरीदने पर कस्टमर्स को 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर कुछ प्रमुख बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स के साथ ही EMI ट्रांजैक्शंस पर उपलब्ध है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। 

Oppo K13 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन में 6.80 इंच 1.5K (1,280 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है। 

कंपनी ने बताया है कि K13 Turbo Pro के लिए दो वर्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7,000 sq mm का वेपर कूलिंग चैंबर है। Oppo K13 Turbo Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 162.78 × 77.22 × 8.31 mm और भार लगभग 208 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »