Infinix Hot 60i 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6,000 mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 670 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Infinix Hot 60i 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6,000 mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaT6ek Dimensity 6400 है
  • इस स्मार्टफोन की 6,000mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मेकर Infinix ने भारत में Hot 60i 5G को लॉन्च किया है। यह Infinix की Hot 60 सीरीज का हिस्सा है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaT6ek Dimensity 6400 है। Infinix Hot 60i 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Infinix Hot 60i 5G की 6,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड कंपनी के XOS 5.1 पर चलता है। 

Infinix Hot 60i 5G का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 9,299 रुपये का है। इसे बैंक ऑफर्स के साथ खरीदने पर यह प्राइस कम होकर 8,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 21 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इसे चार कलर्स - Shadow Blue, Monsoon Green, Plum Red और Sleek Black में उपलब्ध कराया गया है। 

Infinix Hot 60i 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 670 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। इसकी मेमोरी को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड कंपनी के XOS 5.1 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Infinix Hot 60i 5G में f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए  5G, WiFi, Bluetooth, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Infinix Hot 60i 5G का साइज 167.64 x 77.67 x 8.14 mm और भार लगभग 199 ग्राम का है। हाल ही में Infinix ने भारत में Hot 60 5G+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग फंक्शंस दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »