• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा

BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा

पिछले वर्ष दिसंबर में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.28 करोड़ की थी। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है

BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा

हाल ही में कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को पूरा किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी के सभी 3G सब्सक्राइबर्स को 4G सर्विसेज उपलब्ध कराई जा रही हैं
  • BSNL की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है
  • कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के सभी 3G सब्सक्राइबर्स को 4G सर्विसेज उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में BSNL के पास लगभग 9.28 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। कंपनी ने 97,672 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। इनमें से 95,511 साइट्स लाइव हो गई हैं। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया है कि पिछले वर्ष दिसंबर में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.28 करोड़ की थी। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है। BSNL की  4G साइट्स को 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को लॉन्च किया है।  Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की यह सर्विस पहले से उपलब्ध है। इस सर्विस के इस्तेमाल से BSNL के सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भी भेज सकेंगे। VoWiFi को विशेषतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां मोबाइल नेटवर्क की कवरेज सीमित होती है। इससे कमजोर मोबाइल सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी में सुधार होता है। VoWiFi से मोबाइल नेटवर्क पर कंजेशन को घटाने में मदद मिलती है और यह मुफ्त होती है। 

देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। इसमें Q का मतलब Quantum से है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। 

BSNL के नए टेलीकॉम टावर्स सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में सिंधिया ने कंपनी से अपने कस्टमर्स की संख्या को बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से मिलने वाले रेवेन्यू में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया था कि कंपनी को प्रॉफिट जारी रखने में मुश्किल हो सकती है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर किया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »