• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी

मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी

टेलीकॉम कंपनियों ने रेवेन्यू में ग्रोथ को बढ़ाने के लिए टैरिफ में जून तक 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है

मोबाइल का इस्तेमाल जल्द हो सकता है महंगा, टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ 15 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी
ख़ास बातें
  • पिछली बार लगभग दो वर्ष पहले मोबाइल टैरिफ को बढ़ाया गया था
  • फाइनेंशियल ईयर 2027 में इस सेक्टर की रेवेन्यू ग्रोथ बढ़कर 16% हो सकती है
  • टैरिफ महंगा होने के कारण नए सब्सक्राइबर्स की संख्या कम रह सकती है
विज्ञापन

देश में जल्द ही मोबाइल का टैरिफ महंगा हो सकता है। टेलीकॉम कंपनियों ने रेवेन्यू में ग्रोथ को बढ़ाने के लिए टैरिफ में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। इससे टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू की ग्रोथ में फाइनेंशियल ईयर 2027 में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछली बार लगभग दो वर्ष पहले मोबाइल टैरिफ को बढ़ाया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Jefferies के एनालिसिस के हवाले से बताया गया है कि इस वर्ष की पहली छमाही में Reliance Jio के प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से इस सेक्टर का वैल्यूएशन बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है, "लगभग दो वर्ष बाद मोबाइल टैरिफ को जून तक 15 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है।" देश में इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही पोस्टपेड कनेक्शंस और डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से मोबाइल सब्सक्राइबर्स से मिलने वाला एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) भी बढ़ रहा है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है, "फाइनेंशियल ईयर 2027 में इस सेक्टर की रेवेन्यू ग्रोथ बढ़कर 16 प्रतिशत हो सकती है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में यह ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस वर्ष जून तक मोबाइल टैरिफ में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी से अगले फाइनेंशियल ईयर में ARPU में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, टैरिफ महंगा होने के कारण नए सब्सक्राइबर्स की संख्या कम रह सकती है।" रिलायंस जियो के मोबाइल टैरिफ में 10-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर इसका वैल्यूएशन Bharti Airtel के निकट पहुंच सकता है। 

कर्ज के बोझ से दबी Vodafone Idea (VIL) को सरकार को बकाया रकम चुकाने के लिए फाइनेंशियल ईयर 2027 से 2030 के बीच मोबाइल सर्विसेज के रेट 45 प्रतिशत तक बढ़ाने की जरूरत होगी। सरकार ने VIL पर बकाया 87,695 करोड़ रुपये के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) को टाल दिया है। VIL को इस बकाया रकम के भुगतान की शुरुआत फाइनेंशियल ईयर 2031-32 से करनी है और इसे फाइनेंशियल ईयर 2040-41 तक समाप्त करना होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 5G नेटवर्क के लॉन्च का बड़ा हिस्सा पूरा हो गया है। इस वजह से  कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी होने से टेलीकॉम कंपनियों के मार्जिन में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »