• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!

365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!

प्लान के साथ Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है जो 12 महीने तक फ्री रहेगा। इसकी कीमत 4000 रुपये बताई गई है।

365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!

Airtel Rs 2249 प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसमें Local/STD कॉलिंग शामिल है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान 365 दिनों के लिए 30GB डेटा बंडल बेनिफिट के साथ आता है।
  • इस प्लान में Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है।
  • कंपनी इस प्लान के साथ Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी देती है
विज्ञापन

Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जिसके बेनिफिट्स Jio, Vi, BSNL को कड़ी टक्कर देते हैं। Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए लम्बी वैलिडिटी प्लान्स में एक ऐसा प्रीपेड पैक देती है जो 365 दिनों तक थोक के भाव में बेनिफिट्स लेकर आता है। यह प्लान 1 साल तक यूजर को रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति दिलाता है। इसमें हाई स्पीड इंटरनेट, FREE SMS सुविधा, फ्री OTT समेत कई कमाल के फायदे शामिल हैं। आइए जानते हैं Airtel के सबसे सस्ते 365 दिनों वाले प्लान के बारे में विस्तार से। 

Airtel Best Plan 365 Days Validity
Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में धांसू बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 2249 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान 365 दिनों के लिए 30GB डेटा बंडल बेनिफिट के साथ आता है। 

Airtel Rs 2249 प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। जिसमें Local/STD कॉलिंग शामिल है। प्लान में कंपनी ने 3600 SMS फ्री भेजने की सुविधा दी है। यानी आप वैलिडिटी रहने तक प्रति महीना 300 SMS भेज सकते हैं। कंपनी इस प्लान के साथ Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन देती है जो 12 महीने तक फ्री रहेगा। इसकी कीमत 4000 रुपये बताई गई है। 

इतना ही नहीं, इस प्लान में Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। जिसके तहत आप 30 दिनों तक अपने फोन में कोई भी हैलो ट्यून फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान Airtel Xtreme Play का सब्सक्रिप्शन भी यूजर को देता है। जिसमें कई Free OTT ऐप्स मिलते हैं, जैसे Sony Liv, Amazon mx player, Chana jor और Runn TV जैसे ऐप्स शामिल हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel Prepaid Terms & Conditions पेज विजिट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »