इस स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 दिया जा सकता है
देश में पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A56 5G की यह जगह ले सकता है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की लिस्टिंग हुई थी। देश में पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A56 5G की यह जगह ले सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Samsung Galaxy A57 5G को Bluetooth SIG से सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - SM-A576B/DS है। इससे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में डुअल SIM हो सकता है। हाल ही में BIS पर Samsung Galaxy A57 5G की समान मॉडल नंबर के साथ लिस्टिंग हुई थी।
इससे पहले चीन की टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशंस एजेंसी TENAA के डेटाबेस पर Samsung Galaxy A57 5G को देखा गया था। इस स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन को लीक किया गया था। यह Samsung Galaxy A56 के लगभग समान है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन हैं। भारत में सैमसंग ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में Samsung की फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत हाल ही में सैमसंग ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन किया है। सरकार से इसके लिए अप्रूवल मिलने का कंपनी इंतजार कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999