4g

4g - ख़बरें

  • भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
    भारत में स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा शिफ्ट देखने को मिल रहा है। 4G स्मार्टफोन्स फिर से पॉपुलर हो रहे हैं। एक बड़ी वजह स्मार्टफोन पार्ट्स की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है। हाल ही में इसे लेकर एक रिसर्च सामने आई है जो कहती है कि 2026 में 4G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
  • Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
    Jio ने स्पेशल Jio Anniversary ऑफर लेकर आया है, जिसमें JioBharat 4G पर बचत का मौका मिल रहा है। ऑफर के तहत JioBharat 4G फोन ₹1,499 में उपलब्ध है, जिसमें 6 महीने का कॉम्प्लिमेंट्री रिचार्ज बेनिफिट्स शामिल हैं, जिसमें हर महीने 14GB डाटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। अगर जियो एनिवर्सरी ऑफर के साथ ग्राहकों को 4G सपोर्ट वाला JioBharat फोन मिलेगा और साथ में 6 महीने के लिए कनेक्टिविटी लाभ मिलेंगे और इसके लिए सिर्फ कुल मिलाकर ₹1,499 का भुगतान करना होगा।
  • प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए रूल्स के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन के टैरिफप्लान के बजाय कस्टमर्स के लिए 30 दिन के रिचार्ज के विकल्प की पेशकश करनी होगी। इस बदलाव का मतलब है कि 30 दिन के रिचार्ज प्लान को चुनने वाले यूजर्स को एक वर्ष में 12 बार रिचार्ज करना होगा। प्रीपेड यूजर्स को 28 दिन के साइकल में इससे एक बार ज्यादा रिचार्ज करना होता है।
  • Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
    सैमसंग ने Galaxy A07s और Galaxy A08, दोनों के ही रिटेल बॉक्स से USB-C केबल गायब कर दी है। YouTube पर एक रिव्यू वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ है। Galaxy A08 कंपनी का सबसे सस्ता फोन है।
  • Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
    Samsung Galaxy A08 4G भारतीय मार्केट में लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है। फोन के लिए टिप्स्टर संजू चौधरी ने इसकी प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने X पर पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है जिसके मुताबिक, Samsung Galaxy A08 4G की भारत में कीमत 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
    Vodafone Idea 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैधता के साथ ₹3749 में एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 4G और 5G दोनों ही स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसमें डेली 100 एसएमस भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें अन्य बंडल फायदे नहीं दिए जाते हैं।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Samsung ने यूरोप में Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A18 4G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €280 (लगभग 31,020) है। इस फोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। ग्राहक ग्रे, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर विकल्प में इसे खरीद सकते हैं। Galaxy A18 4G बिक्री के लिए Samsung France के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। नॉर्वेजियन प्रेस रिलीज के अनुसार, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NOK 3,290 और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NOK 5,190 है। स्वीडन में इसकी कीमत SEK 3,290 और SEK 5,190 है।
  • 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
    Samsung ने Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 पर चलता है। Samsung ने 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।
  • boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
    boltt ACE 5G और boltt EVO डे-1 सेल पर जबरदस्त डिमांड के चलते सेल आउट हो गए थे और कंपनी ने आज 15 सितंबर को फिर से बिक्री शुरू की है। boltt ACE 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। वहीं boltt EVO के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है।
  • Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
    Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
  • Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
    Samsung Galaxy A08 4G में Galaxy A07 4G जैसी 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले होगी। रिटेलर ने 4GB और 6GB RAM ऑप्शन लिस्ट किए हैं, जिसमें स्टोरेज 128GB तक है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा, क्योंकि फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट होगा। Galaxy A08 4G की लिस्टिंग में बिना नाम वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की बात हुई है, जिसकी स्पीड 2.2GHz और 2GHz तक है।
  • Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
    Samsung ने अपना नया बजट फोन Galaxy A08 4G चुपके से लिस्ट कर दिया है! फोन UAE में एक रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। फोन में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
    अगर Smartphone इस्तेमाल करते समय जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसकी वजह गेमिंग, कैमरा, 5G, कमजोर नेटवर्क, हाई स्क्रीन ब्राइटनेस, बैकग्राउंड Apps या चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले Battery Usage चेक करके ज्यादा पावर लेने वाले Apps का पता लगाएं। Background Activity को कंट्रोल करने के साथ Brightness कम रखें और जरूरत न होने पर Location व Hotspot बंद कर दें। कमजोर 5G नेटवर्क में 5G Auto या 4G इस्तेमाल करना भी मदद कर सकता है। Battery Saver या Low Power Mode ऑन करें और गर्म फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करने से बचें।
  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
    Samsung Galaxy A18 4G को लेकर लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में Galaxy A18 4G की शुरुआती कीमत EUR 299 बताई गई है। (gadgets360.com

4g - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »