• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • धरती के पास से लगभग 50,000 वर्ष बाद गुजरेगा दुर्लभ हरा धूमकेतु, अगले सप्ताह मिलेगी झलक

धरती के पास से लगभग 50,000 वर्ष बाद गुजरेगा दुर्लभ हरा धूमकेतु, अगले सप्ताह मिलेगी झलक

इस धूमकेतु को C/2022 E3 कहा जा रहा है और यह लगभग 50,000 वर्षों से धरती के निकट से नहीं गुजरा है

धरती के पास से लगभग 50,000 वर्ष बाद गुजरेगा दुर्लभ हरा धूमकेतु, अगले सप्ताह मिलेगी झलक

इसकी झलक अगले सप्ताह बुधवार या गुरुवार को दिखने की संभावना है

ख़ास बातें
  • इसे बाइनॉक्युलर और टेलीस्कोप की मदद से काफी स्पष्ट देखा जा सकेगा
  • यह धरती से यह 2.5 लाइट मिनट्स या 2.7 करोड़ मील की दूरी से गुजरेगा
  • यह 12 जनवरी को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचा था
विज्ञापन
एक दुर्लभ चमकीला धूमकेतु अगले सप्ताह धरती के पास से गुजरेगा। अंतरिक्ष की घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोग अगले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को इस दुर्लभ हरे धूमकेतु की झलक देख सकते हैं। हालांकि, इसे बाइनॉक्युलर और टेलीस्कोप की मदद से काफी स्पष्ट देखा जा सकेगा। इसे C/2022 E3 कहा जा रहा है और यह लगभग 50,000 वर्षों से धरती के निकट से नहीं गुजरा है। 

धूमकेतु अक्सर रात को आसमान में एक सफेद लपट के जैसा दिखाई देता है लेकिन इसका हरा रंग दुर्लभ है। इसकी झलक अगले सप्ताह बुधवार या गुरुवार को दिखने की संभावना है। यह बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप के भी दिख सकता है। एस्ट्रोनॉमर्स ने बताया है कि धरती से यह 2.5 लाइट मिनट्स या 2.7 करोड़ मील की दूरी से गुजरेगा। यह Oort क्लाउड से काफी दूर ट्रैवल कर रहा है, जो हमारे सोलर सिस्टम के आसपास मलबे का एक बड़ा गोला है। इस धूमकेतु की खोज एस्ट्रोनॉमर्स Frank Masci और Bryce Bolin ने पिछले वर्ष 2 मार्च को Zwicky Transient Facility के इस्तेमाल से की थी। एक धूमकेतु बर्फ और धूल से बना होता है। जब यह सूर्य के करीब आता है, तो उसकी बर्फ और धूल वाष्पित होने लगती है। 

यह 12 जनवरी को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचा था, जिसे इसके पेरिहेलियन (perihelion) के रूप में भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धूमकेतु सूर्य के लगभग 16 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आएगा। इसके बाद यह पृथ्वी की ओर बढ़ेगा और अभी तक के अनुमान के अनुसार 2 को फरवरी हमारी पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि जब C/2022 E3 सूर्य के सबसे करीब आएगा, तब इसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। यह जितना तेज चमक रहा है अगर वही चमक बरकरार रहती है, तो जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब आप रात में इसे बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप की मदद के देख सकेंगे। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, इस धूमकेतु का पीरियड लगभग 50,000 वर्ष है। इसका मतलब है कि पिछली बार जब यह धूमकेतु पृथ्‍वी के 4.2 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आया था, तब हमारा ग्रह पुरापाषाण काल में था। अभी यह धूमकेतु आंतरिक सौर मंडल (inner solar system) से गुजर रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Astronomy, NASA, Telescope, Comet, Rare, Sun, Earth, Science, Discovery, Green, America, distance
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »