• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण, इतने बजे से दिखेगा, भारत में जानें सूतक, सावधानियां

Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण, इतने बजे से दिखेगा, भारत में जानें सूतक, सावधानियां

आज के चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है। ऐसा ग्रहण लगभग 100 साल बाद लगने जा रहा है। इसलिए यह एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है।

Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण, इतने बजे से दिखेगा, भारत में जानें सूतक, सावधानियां

Photo Credit: Freepik

आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो एक अद्भुत घटना होगी।

ख़ास बातें
  • आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है
  • ऐसा ग्रहण लगभग 100 साल बाद लगने जा रहा है
  • चंद्र ग्रहण के शुरू होने का समय 3.20PM बताया गया है
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 2026: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो एक अद्भुत घटना होगी। भारत में यह ग्रहण बहुत ही खास होगा। क्योंकि भारतीय परंपराओं में ग्रहण का अपना महत्व होता है। यह सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं मानी जाती है। इससे कई तरह की मान्यताएं भी जुड़ी हुई होती हैं। आज के चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है। आज का चंद्र ग्रहण एक दुर्लभ योग में जन्म लेगा क्योंकि कहा जा रहा है कि चंद्र ग्रहण होली पर आया है। ऐसा ग्रहण लगभग 100 साल बाद लगने जा रहा है इसलिए यह एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। भारत में कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण, कैसे देख सकेंगे लाइव, कौन सी रखनी होंगीं सावधानियां, आपको विस्तार से यहां बताने जा रहे हैं। 

चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा

भारत में चंद्र ग्रहण दोपहर बाद शुरू होगा। चंद्र ग्रहण के शुरू होने का समय 3.20PM बताया गया है। 3 मार्च यानी आज, मंगलवार को यह ग्रहण 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ग्रहण लम्बे समय तक रहेगा और इसका अंत सायं को 6.47PM पर बताया गया है। 

चंद्र ग्रहण किस शहर में कितने बजे

भारत के अलग-अलग हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखने में कुछ समय का अंतर मिलेगा। 
दिल्ली में ग्रहण शाम 6:26 से 6:46 बजे तक देखा जा सकेगा। प्रयागराज में शाम 6:08 बजे से 6:46 बजे तक ग्रहण दिखेगा। कानपुर में शाम को 6:14 बजे से 6:46 बजे तक ग्रहण देख सकते हैं। पटना और रांची में शाम को 5:55 बजे से ग्रहण दिखने लगेगा। कोलकाता में शाम 5:43PM से 6:46 बजे तक। चेन्नई में शाम 06:21 बजे से लेकर शाम 06:46 तक यह दिखेगा। वहीं, हैदराबाद में शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक ग्रहण देखा जा सकेगा। यानी ग्रहण के खत्म होने का समय वही रहेगा, जबकि शुरुआत में कुछ अंतर रहेगा। 

चंद्र ग्रहण पर सावधानियां

चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक भी लगेगा। सूतक के दौरान कई तरह की सावधानियां हिंदू परंपरा में रखी जाती हैं। मंदिरो के कपाट बंद हो जाते हैं और खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। सूतक 3 मार्च की सुबह 6:23 बजे से शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक के दौरान पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और शुभ कार्यों से बचना चाहिए।

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है जब चांद पर ग्रहण लगता है, यानी किसी खगोलीय पिंड की छाया जब चांद पर पड़ती है। चंद्र ग्रहण में जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। 

ब्लड मून क्या होता है

आज का चंद्र ग्रहण ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है। आज पूर्णिमा का चंद्रमा आकाश में दिखाई देगा। ऐसे में पृथ्वी की छाया पूरे चांद पर पड़ेगी। लेकिन यह छाया पड़ने के कारण केवल पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर आने वाली रोशनी ही चंद्रमा तक पहुंचती है। इस दौरान लाल रंग की तरंगें चंद्रमा पर पड़ती हैं। इसी वजह से चंद्रमा का रंग गहरा लाल या तांबे जैसा हो जाता है, इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »