इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 800 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और APL मोड में 6,500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ है
Photo Credit: Honor
इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Honor ने गुरुवार को Honor 600 Lite को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 Elite दिया गया है। Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Honor 600 Lite में 6,520 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Honor 600 Lite का प्राइस
इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का मलेशिया में प्राइस MYR 1,299 (लगभग 30,200 रुपये) का है। Honor 600 Lite को Desert Gold और Velvet Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री की जाएगी।
Honor 600 Lite के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 800 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और APL मोड में 6,500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 Elite और Mali-G610 MC2 GPU है। Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, Beidou, GPS, NFC, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। Honor 600 Lite की 6,520 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 157.43 x 75.35 x 7.34 mm और भार लगभग 180 ग्राम का है। हाल ही में कंपनी ने नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V6 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में डुअल LTPO डिस्प्ले 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश