• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं

शुक्र और शनि ग्रह 7-8 मार्च को एक दूसरे के पास आने वाले हैं। दूरबीन की मदद से इन्हें देखा जा सकेगा।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं

चंद्र ग्रहण के साथ ही March 2026 में अंतरिक्ष के अंदर कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएँ होने जा रही हैं।

ख़ास बातें
  • 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
  • शुक्र और शनि ग्रह 7-8 मार्च को एक दूसरे के पास आने वाले हैं।
  • 20 मार्च को ऑरोरा दिखने की संभावना।
विज्ञापन

March 2026 में अंतरिक्ष के अंदर कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएँ होने जा रही हैं। हाल ही में ग्रहों की परेड आसमान में दिखाई दी थी। अगर आपने 28 फरवरी की वह परेड देखने में चूक कर दी है तो निराश न हों। मार्च 2026 भी खगोलीय घटनाओं से भरा है। आइए आपको बताते हैं इस महीने अंतरिक्ष में कौन से अद्भुत नजारे देखने को मिलने वाले हैं। 

चंद्र ग्रहण 2026
3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो भारत में भी दिखाई देगा। यह बहुत ही खास दिन लगने जा रहा है क्योंकि भारत में इस दिन होली का त्यौहार भी आ रहा है। ग्रहण के समय ब्लड मून की छवि बनने वाली है यानी चंद्रमा लाल रंग में रंगा दिखाई देगा। पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाएगी जिससे पृथ्वी की छाया में यह ढक जाएगा। 

शुक्र शनि की जुगलबंदी
शुक्र और शनि ग्रह 7-8 मार्च को एक दूसरे के पास आने वाले हैं। दूरबीन की मदद से इन्हें देखा जा सकेगा। यह नजारा सूर्यास्त के 45 मिनट बाद साफ देखा जा सकेगा। 

ऑरोरा 
20 मार्च को उत्तरी गोलार्ध में वसंत ऋतु का आगमन होगा, जिसे विषुव कहा जाता है। पृथ्वी की धुरी की स्थिति के कारण इस दौरान ऑरोरा या उत्तरी रोशनी अधिक सक्रिय हो सकती है। अलास्का जैसे क्षेत्र ऑरोरा देखने के लिए आदर्श माने जाते हैं, लेकिन यह रोशनी अमेरिका के अन्य हिस्सों जैसे कि ग्रेट लेक्स तक भी पहुंच सकती है।

चंद्रमा और प्लीड्स
22 मार्च को पतला सा अर्ध चंद्रमा पश्चिमी आकाश में प्लीड्स तारामंडल के पास से गुजरेगा। यह नजारा सूर्यास्त के लगभग 60 से 90 मिनट बाद देखा जा सकता है। उसी समय शुक्र ग्रह भी पश्चिमी क्षितिज के ऊपर चमक रहा होगा।

बृहस्पति और चांद 
महीने के अंत में एक और जुगलबंदी देखने को मिलेगी जब बृहस्पति और चंद्रमा एक दूसरे के करीब आ जाएंगे। यह घटना 26-27 मार्च को होगी। बृहस्पति और बढ़ता हुआ चंद्रमा दक्षिण-पश्चिमी आकाश में ओरियन तारामंडल के निकट एक-दूसरे के करीब दिखाई देंगे। यह दृश्य सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय से पहले तक दिखाई देगा।

चंद्रमा और रेगुलस 
29 मार्च को एक और अद्भुत घटना अंतरिक्ष में होगी जब हमारा चंद्रमा एक बेहद चमकीले तारे रेगुलस के सामने से गुजरेगा। इसे तारा प्रच्छादन कहा जाता है। अफ्रीका, एशिया और यूरोप के हिस्सों में यह नजारा साफ दिखेगा। इस तरह मार्च के महीने में आधा दर्ज से ज्यादा खगोलीय घटनाएं देखी जा सकेंगीं जिसकी शुरुआत कल लगने वाले चंद्र ग्रहण से होने जा रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »